मुंबई पुलिस के उमंग 2019 उत्सव में रोहित शेट्टी के साथ सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी नजर आएं।
UMUNG 2019
मुंबई: रोहित शेट्टी ने सिंघम, सिंबा जैसी फिल्में बनाई हैं और अब वो अक्षय कुमार को लेकर सूर्यवंशी फिल्म बनाने जा रहे हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ तीनों एक साथ स्पॉट हुए। बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) के, सिंबा के संग्राम भालेराव 'सिंबा' (रणवीर सिंह) और 'सूर्यवंशी' के वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) एकसाथ नजर आएं। तीनों कल उमंग 2019 उत्सव में पहुंचे थे जो मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित किया गया था। फिल्मों में ये तीनो एक्टर भी मुंबई पुलिस बने हैं।
अभिनेता अजय देवगन ने तस्वीर पोस्ट करके लिखा है- मुंबई पुलिस के लिए एकत्र हुए।
सबने मिलकर मुंबई पुलिस को चेक भी सौंपा।
देखिए उमंग उत्सव की अन्य तस्वीरें
मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित इस उत्सव में विक्की कौशल ने पूछा 'How's The Josh'?