1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उमंग 2019' समारोह में पुलिस की गोद में चढ़े रणवीर सिंह, लोगों ने इस तरह निकाला गुस्सा

'उमंग 2019' समारोह में पुलिस की गोद में चढ़े रणवीर सिंह, लोगों ने इस तरह निकाला गुस्सा

 Published : Jan 28, 2019 09:34 am IST,  Updated : Jan 28, 2019 09:34 am IST

रणवीर सिंह ने फिल्म 'सिम्बा' में पुलिसवाले की भूमिका निभाई है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की।

उमंग 2019- India TV Hindi
उमंग 2019

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर बीते रात की है जब मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो 'उमंग 2019' में तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इस अवॉर्ड शो में अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे थे और बहुत ही एनर्जी के साथ पुलिसवालों से मिले। रणवीर ने डांस भी किया। लेकिन इस बीच वो मुंबई पुलिस के बीच कूद पड़े और उनकी गोद में चढ़ गए, पुलिसवालों ने भी बड़े प्यार से रणवीर को गोद में उठा लिया। मुंबई पुलिस और रणवीर सिंह दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन लोगों को रणवीर की यह हरकत पसंद नहीं आई।

सोशल मीडिया पर जब ये तस्वीर शेयर  हुई तो लोग अपना गुस्सा निकालने लगे। लोगों का कहना है कि रणवीर अगर सुपरस्टार हैं तो मुंबई पुलिस भी किसी से कम नहीं है, उन्हें पुलिस की इज्जत करनी चाहिए और इस तरह उनकी बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा कि रणवीर सुपरस्टार होना ही डिजर्व नहीं करते हैं। देखिए सोशल मीडिया पर लोग किस तरह अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

उमंग 2019
उमंग 2019

उमंग 2019
उमंग 2019

उमंग 2019
उमंग 2019

बता दें, रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका रोल एक करप्ट पुलिसवाले का था जो एक घटना के बाद बदल जाता है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के साथ रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के लिए भी खास तैयारियां कर रहे हैं, इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं, इसके लिए वो खुद कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं। रणवीर सिंह की यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें-

जान्हवी कपूर के एक्सरसाइज एडिक्शन से परेशान हैं पापा बोनी, देखिए वाट्सअप चैट

मां की गोद में लेटे कार्तिक आर्यन ने ऐसे मनाया संडे

सा रे गा मा पा की विनर बनीं इशिता विश्वकर्मा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन