1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, आप भी देखें

रणवीर सिंह के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, आप भी देखें

 Published : Jan 27, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 01:55 pm IST

रणवीर सिंह की गली ब्वॉय हाल ही में रिलीज होने वाली है और उससे पहले फिल्म पद्मावत के एक साल होने पर रणवीर सिंह यानि अलाउद्दीन खिलजी ने एक वीडियो शेयर किया है।

रणवीर सिंह- India TV Hindi
रणवीर सिंह

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की गली ब्वॉय हाल ही में रिलीज होने वाली है और उससे पहले फिल्म पद्मावत के एक साल होने पर रणवीर सिंह यानि अलाउद्दीन खिलजी ने एक वीडियो शेयर किया है। रणवीर सिंह इन दिनों  जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसी में बल्ले-बल्ले कर देते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' को एक साल हो गया है और रणवीर सिंह ने इस खास मौके को बहुत ही खास अंदाज में याद भी किया है। रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर किया है।

रणवीर सिंह  ने 'पद्मावत' के एक साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया सोशल मीडिया पर तूफान आ गया और इस वीडियो को लगभग 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो के साथ रणवीर सिंह ने पोस्ट किया हैः बुरा आदमी अच्छा समय गुजारते हुए।।।अलाउद्दीन चिल-जी।।।रणवीर कपूर बहुत ही मस्त अंदाज में बैठे-बैठे ही थिरक रहे हैं। 

रणवीर सिंह वैसे भी इन दिनों बहुत ही जोर के रोल कर रहे हैं। रणवीर सिंह की 'पद्मावत' सुपरहिट रही थी और दीपिका पादुकोण के साथ उन्होंने एक बार फिर तहलका मचाया था। रणवीर सिंह अब 'गली बॉय' लेकर आ रहे हैं, और इस फिल्म में वे रैपर के रोल में हैं। 'गली बॉय' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी, और वे भी पूरे बिंदास अंदाज में हैं। 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी। रणवीर सिंह की फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

आमिर खान की 'रुबरू रोशनी' ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, कुछ ही घंटों में #RubaruRoshni करने लगा ट्रेंड

आलिया भट्ट की बहन के रिसेप्शन पार्टी में सलमान, आमिर, अक्षय, अनिल सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं

मणिकर्णिका को-डॉयरेक्टर क्रिश का कंगना को लेकर खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन