1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की बहन के रिसेप्शन पार्टी में सलमान, आमिर, अक्षय, अनिल सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं

आलिया भट्ट की बहन के रिसेप्शन पार्टी में सलमान, आमिर, अक्षय, अनिल सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं

 Published : Jan 27, 2019 07:12 am IST,  Updated : Jan 27, 2019 07:20 am IST
आमिर, अक्षय, अनिल- India TV Hindi
आमिर, अक्षय, अनिल

नई दिल्ली: फिल्म डॉयरेक्टर मुकेश भट्ट की पत्नी नीलिमा भट्ट और आलिया भट्ट की कजन सिस्टर साक्षी भट्ट ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मजाहिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहें। जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, महेश भट्ट, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, राजकुमार राव, पत्रलेखा, रेखा, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज पहुंचे थे। रिसेप्शन के बाद आलिया और पूजा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की, जो वायरल हो रही हैं।

बता दें कि आलिया और पूजा ने शादी की कई फोटो शेयर की। आलिया की वर्कफ्रंड की बात करें तो उनकी रणवीर के साथ आलिया की 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को ज़ोया अख़्तर ने डायरेक्ट किया है।

इसके साथ ही आलिया अपने पापा की फिल्म 'सड़क 2' में पूजा भट्ट और संजय दत्त के साथ नज़र आएंगी।

इसके अलावा आलिया के पास 'कलंक', 'ब्रम्हास्त्र', 'तख्त' भी है। 'कलंक' में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। 'ब्रम्हास्त्र' में आलिया के साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय हैं, वहीं 'तख्त' में रणवीर, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल भी नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन