A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Trailer Out: ‘अकीरा’ में दिखा सोनाक्षी का दबंग अंदाज

Trailer Out: ‘अकीरा’ में दिखा सोनाक्षी का दबंग अंदाज

सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी फिल्म ‘अकीरा’ पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है।

akira- India TV Hindi
akira

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी फिल्म ‘अकीरा’ पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनाक्षी लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। इसमें सोनाक्षी का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। सोना को बॉलीवुड में लेडी दबंग कहा जाता है और इस फिल्म में निभाए गए उनके इस किरदार से उनका यह नाम उन पर बिल्कुल सही बैठता है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर देखकर तो लगता है कि यह फिल्म बेहद शानदार होगी।

इसे भी पढ़े:-

ए.आ.मुरुगदोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन और निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर में सोना काफी मारधाड़ वाले दृश्य करती हुई नजर आ रही हैं।

सोना ने खास इस फिल्म के लिए मार्शल आर्ट्स भी सीखा है वह इसे सीखने को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। क्योंकि उन्हें इसमें कुछ नया सीखने के लिए मिल रहा था। यह फिल्म  2011 में आई तमिल फिल्म 'मौनगुरु' का हिंदी रीमेक है। 'अकीरा' मुरुगाडोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में साथ काम किया था।

इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ उर्मिला मातोंडकर, अमित सध और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसके अलावा सोनाक्षी 'फोर्स 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म में भी सोना को जॉन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मारधाड़ वाले सीक्वेंस करते हुए देखा जाएगा।

अगली स्लाइड में देखिए 'अकीरा' का जबरदस्त ट्रेलर:-

Latest Bollywood News