1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी की 'अकीरा' का पहला लुक हुआ रिलीज

सोनाक्षी की 'अकीरा' का पहला लुक हुआ रिलीज

 Published : Jun 21, 2016 12:12 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 12:15 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोना ने अब अपनी इस फिल्म का पहला टीजर पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।

sona- India TV Hindi
sona

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वालीं सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोना ने अब अपनी इस फिल्म का पहला टीजर पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। उन्होंने यह पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस पोस्टर में अंग्रेजी में लिखे 'अकीरा' पर सोनाक्षी का चेहरा नजर आ रहा है। उनकी आंख के पास चोट लगी हुई भी नजर आ रही है। इसके अलावा इस पोस्टर में टैग लाइन लिखी हुई नजर आ रही है "किसी को माफ नहीं किया जाएंगा।" साथ ही इसकी रिलीज डेट भी इस पोस्टर पर दिख रही है।

इसे भी पढ़े:- जानिए किस दिन होगी सोनाक्षी की 'अकीरा' रिलीज

VIDEO: जमकर नाचें विराट और सोनाक्षी

...जब फैन ने पूछा सोनाक्षी से बॉडी कब दिखाओगी?

यह फिल्म पहले 23 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली, लेकिन इसे 2 सितंबर को ही रिलीज कर दिया जाएगा। इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए सोना ने इसके साथ कैप्शन लिखा, "लाइट्स, कैमरा, एक्शन! #अकीरा"

मुरुगाडोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शख सोनाक्षी को देखकर चौंक जाएंगे। फिल्म में वह कई मारधाड़ वाले दृश्य करती दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए सोना ने काफी मेहनत की है। उन्होंने खास इस फिल्म के लिए मार्शल आर्ट्स भी सीखा है वह इसे सीखने को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। क्योंकि उन्हें इसमें कुछ नया सीखने के लिए मिल रहा था। यह फिल्म  2011 में आई तमिल फिल्म 'मौनगुरु' का हिंदी रीमेक है।

'अकीरा' मुरुगाडोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता-राजनेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।

सोनाक्षी 'अकीरा' के अलावा, 'फोर्स 2' में भी जॉन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मारधाड़ वाले सीक्वेंस करती नजर आएंगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'फोर्स 2' में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन