1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब फैन ने पूछा सोनाक्षी से बॉडी कब दिखाओगी?

...जब फैन ने पूछा सोनाक्षी से बॉडी कब दिखाओगी?

 Published : Feb 10, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Feb 10, 2016 02:39 pm IST

बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक फैन को उनके दबंग स्टाइल में ही खामोश कर दिया। सोना सोमवार को ट्विटर पर अपने फैंस के साथ चेटिंग कर रही थीं।

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक फैन को उनके दबंग स्टाइल में ही खामोश कर दिया। सोना सोमवार को ट्विटर पर अपने फैंस के साथ चेटिंग कर रही थीं तभी उनके एक फैन ने उनसे एक ऐसा सवाल कर दिया जिससे सोना की पारा एकदम से ऊपर चढ़ गया। दरअसल उनके फैन ने पूछा कि, "सोना आप कब हमें अपना शरीर दिखांएगी? आप कब बिकिनी पहनेंगी?" सोनाक्षी ने इसका ऐसा जवाब दिया कि उस फैन की बोलती ही बंद हो गई। उन्होंने इस चैट का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर भी किया था। सोना ने इस फैन को जवाब देते हुए कहा, "यही सवाल अपनी मां और बहन से पूछना। उसके बाद मूझे बताना कि वे क्या कहती हैं?"

इसे भी पढ़े:- “आज मूड इश्कहोलिक है” में दिखा सोनाक्षी का बोल्ड अंदाज

हालांकि सोना ने जो चैट शेयर की थी उसे बाद में डिलीट कर दिया और एक ट्वीट कर कहा, "मैं ट्वीट को डिलीट कर रही हूं क्योंकि उस व्यक्ति ने माफी मांग ली है। मैं आशा करती हूं उसे और उस जैसे सभी लोगों को अच्छा सबक मिल गया होगा कि महिलाओं की इज्जत कैसे करते हैं, चाहे वह किसी भी प्रोफेशन के हों।"

sona
sona

सोना जल्द ही फिल्म 'अकीरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अभिनय देव के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फोर्स 2' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म में सोना के साथ जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनाक्षी, जॉन अब्राहम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन सीन करती हुई दिखेंगी। फिल्म में दर्शक उन्हें देखकर चौंक जाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन