1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. “आज मूड इश्कहोलिक है” में दिखा सोनाक्षी का बोल्ड अंदाज

“आज मूड इश्कहोलिक है” में दिखा सोनाक्षी का बोल्ड अंदाज

 Published : Dec 24, 2015 04:40 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 04:47 pm IST

बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा का एक म्यूजिक विडियो आज मूड इश्कहोलिक है रिलीज किया गया है।

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

नई दिल्ली:- बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा का एक म्यूजिक विडियो “आज मूड इश्कहोलिक है” रिलीज किया गया है। इस गाने की जानकारी सोनाक्षी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। सोनाक्षी इस वीडियो में जंक ज्वैलरी पहने काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने के बीच में सोनाक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम 'असली सोना' भी सुनाई दे रहा है।

इसे भी पढ़े:- 'फोर्स 2' में एक्शन से चौकाने के लिए तैयार हैं सोनाक्षी सिन्हा

इस गाने से सोनाक्षी ने भी आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की तरह सिंगिंग में कदम रख दिया है। इसे कंपोज किया है मीत ब्रदर्स ने। इसके बोल लिखे है टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने।

अपने इस गाने को लेकर सोना का कहना है कि, “मैं अपने इस गाने को लेकर बहुत उत्साहुत हूं। ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। यह बहुत अच्छा गाना है। इस गाने में काम करते हुए मुझे जितना मजा आया उम्मीद है उतना ही एन्जॉय इसे सुनने वाले भी करेंगे।“

वीडियो में सोना अपने दोस्त को पार्टी करने के लिए कहती हैं, उनके मना करने पर वह उन्हें जबरदस्ती उठाकर अपनी कार में ले जाती हैं और फिर ये निकल पड़ते है लॉन्ग ड्राइव पर।

ये गाना गोवा के खूबसूरत बीच पर फिल्माया गया है। इसे 'डांस इंडिया डांस' से लोकप्रिय हुए सलमान युसूफ खान ने कोरयोग्राफ किया है।

सोना जल्द ही फिल्म 'अकीरा' में नजर आएगी इसके अलावा वह अभिनय देव के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फोर्स 2' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली स्लाइड में देखिए सोना के नए गाने 'आज मूड इश्कहोलिक है' का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन