1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फोर्स 2 में एक्शन से चौकाने के लिए तैयार हैं सोनाक्षी सिन्हा

फोर्स 2 में एक्शन से चौकाने के लिए तैयार हैं सोनाक्षी सिन्हा

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2015 03:31 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 04:12 pm IST

मुंबई: निर्देशक अभिनय देव का मानना है कि उनकी फिल्म फोर्स 2 की मुख्य अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने एक्शन से हर किसी को अचंभित कर देंगी। अभिनय ने पीटीआई भाषा से कहा, "इस फिल्म में

फोर्स 2 में एक्शन से...- India TV Hindi
फोर्स 2 में एक्शन से चौकाने के लिए तैयार हैं सोनाक्षी

मुंबई: निर्देशक अभिनय देव का मानना है कि उनकी फिल्म फोर्स 2 की मुख्य अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने एक्शन से हर किसी को अचंभित कर देंगी। अभिनय ने पीटीआई भाषा से कहा, "इस फिल्म में आप अंतर देखेंगे। इसमें सोनाक्षी, जॉन अब्राहम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्हें देखकर लोग चौंक जाएंगे। हमने उनके साथ एक्शन दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी है। लगभग 50 प्रतिशत एक्शन दृश्य पूरे हो गए हैं।"

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी ने आलिया, कंगना को कहा प्रतिभाशाली

डेल्ही बेली के निर्देशक फोर्स 2 में अब तक कुछ अनदेखे एक्शन दृश्यों को दिखाएंगे। उन्होंने कहा, "फोर्स 2 में मैं ऐसा एक्शन देने का प्रयास कर रहा हूं जो लोगों ने अभी तक नहीं देखा है। उम्मीद है कि मैं कुछ नया दे सकता हूं। शानदार शूटिंग हो रही है। जॉन को चोट लग गयी, ऐसे में हम लोगों ने कुछ समय के लिए शूटिंग रोक दी थी।"

अभिनय ने कहा, "70 प्रतिशत शूटिंग हो गयी है, केवल 30 प्रतिशत बाकी है। हमने फिल्म प्रदर्शिर्त करने की तारीख अभी तय नहीं की है।"

एक्शन के अलावा, फिल्म में मर्दानी फिल्म के अभिनेता ताहिर राज भसीन, विद्युत जाम्मवाल के स्थान पर नजर आएंगे। विद्युत ने फोर्स में नकारात्मक भूमिका अदा की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन