1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी ने आलिया, कंगना को कहा प्रतिभाशाली

सोनाक्षी ने आलिया, कंगना को कहा प्रतिभाशाली

 Written By: IANS
 Published : Nov 08, 2015 08:13 pm IST,  Updated : Nov 08, 2015 08:16 pm IST

मुंबई: मनोरंजन जगत में ज्यादातर अभिनेत्रियों के बीच लड़ाई की बातचीत सामने आई है, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को अभिनेत्रियों की प्रशंसा से कोई मलाल नहीं है। सोनाक्षी का कहना है कि अभिनेत्री कंगना रनौत और

सोनाक्षी ने आलिया,...- India TV Hindi
सोनाक्षी ने आलिया, कंगना को कहा प्रतिभाशाली

मुंबई: मनोरंजन जगत में ज्यादातर अभिनेत्रियों के बीच लड़ाई की बातचीत सामने आई है, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को अभिनेत्रियों की प्रशंसा से कोई मलाल नहीं है। सोनाक्षी का कहना है कि अभिनेत्री कंगना रनौत और आलिया भट्ट प्रतिभाशाली हैं। सोनाक्षी ने कहा कि वह 'क्वीन' जैसी फिल्म करने को इच्छुक हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए अर्जुन कपूर ने सोनाक्षी और आलिया से अपने संबंध पर क्या कहा

ट्विटर पर लाइव चैट के दौरान, जब कुछ उपयोगकर्ताओं ने उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में पूछा और पूछा कि कौन-सा किरदार वह निभाना चाहती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि आलिया और कंगना शानदार हैं।"

सोनाक्षी फिल्म 'लुटेरा' में गंभीर किरदार निभाने के लिए काफी सराही गई हैं। अनुभवी अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने अपने प्रशंसकों को अपनी आगामी फिल्म 'अकीरा' का इंतजार करने के लिए कहा, इसमें वह एक बार फिर गंभीर किरदार में नजर आएंगी।

उल्लेखनीय है कि 2011 की एक्शन-थ्रिलर 'मौन गुरु' की रीमेक में कोंकणा सेन शर्मा, अनुराग कश्यप और अमित साध जैसे सितारे भी अपने अभिनय का जलवा बिखेंरेगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन