1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए किस दिन होगी सोनाक्षी की 'अकीरा' रिलीज

जानिए किस दिन होगी सोनाक्षी की 'अकीरा' रिलीज

 Published : Apr 27, 2016 01:40 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 01:40 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों आगामी फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है।

sona- India TV Hindi
sona

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है। उन्होंने बताया फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज होगी। सोनाक्षी ने कहा कि ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए वह बहुत उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: जमकर नाचें विराट और सोनाक्षी

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "यह बताते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं कि ए.आर मुरुगाडोस 'गजनी' और 'हॉलीडे' के बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा' लेकर आ रहे हैं। मेरी फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज हो रही है।"

sona
sona

आगामी फिल्म 'अकीरा' में सोनाक्षी को अलग अंदाज में देख दर्शक चौंक जाएंगे। फिल्म में सोनाक्षी कई मारधाड़ वाले दृश्य करती दिखाई देंगी।

इस फिल्म के लिए सोना ने काफी मेहनत की है। उन्होंने खास इस फिल्म के लिए मार्शल आर्ट्स भी सीखा है वह इसे सीखने को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। क्योंकि उन्हें इसमें कुछ नया सीखने के लिए मिल रहा था। यह फिल्म  2011 में आई तमिल फिल्म 'मौनगुरु' का हिंदी रीमेक है।

'अकीरा' मुरुगाडोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता-राजनेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।

सोनाक्षी 'अकीरा' के अलावा, 'फोर्स 2' में भी जॉन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मारधाड़ वाले सीक्वेंस करती नजर आएंगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'फोर्स 2' में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन