सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है।
Image Source : INSTAGRAMsonakshi sinha
सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' 18 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सैफ अली खान नागा साधु का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में सैफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। लाल कप्तान के ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की सिर्फ आवाजा सुनाई दी थी। अब उनका पहला लुक सामने आ गया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोनाक्षी सिन्हा का लाल कप्तान से लुक शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया- लाल कप्तान में सोनाक्षी सिन्हा स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी।
फिल्म का ट्रेलर बहुत शानदार है। ट्रेलर देखते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पहले यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 18 अक्टूबर कर दी गई। फिल्म को नवदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।