1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का टीज़र ऋतिक रोशन की वॉर के साथ होना रिलीज

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का टीज़र ऋतिक रोशन की वॉर के साथ होना रिलीज

 Published : Sep 27, 2019 10:26 am IST,  Updated : Sep 27, 2019 10:26 am IST

रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'मर्दानी 2' का टीज़र ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' के साथ रिलीज होगा।

Mardaani 2 teaser- India TV Hindi
Mardaani 2 teaser

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का लोगों से बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के साथ दो फिल्मों के टीज़र भी रिलीज हो रहे हैं। दबंग 3 के बाद अब रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 का टीज़र भी वॉर के साथ रिलीज होने वाला है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वट कर मर्दानी 2 के टीज़र रिलीज होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- फिल्म मर्दानी 2 का टीज़र वॉर के साथ और यह फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

आपको बता दें मर्दानी 2 रानी मुखर्जी की 2014 में आई फिल्म मर्दानी का सीक्वल है। फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया है।

मर्दानी 2 की शूटिंग ज्यादातर राजस्थान, जयपुर और कोटा में हुई है। यह कहानी शिवानी रॉय पुलिसवूमेन की है।

फिल्म की अनाउंसमेंट के समय पर रानी मुखर्जी ने कहा था- यह एक बहत ही शानदार स्क्रिप्ट है। यह फिल्म हमेशा से मेरे दिल के करीब रही है। जब से मर्दानी रिलीज हुई थी तभी से लोग मुझे मर्दानी 2 के बारे में पूछ रहे थे।

वॉर की बात करें तो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में वाणी कपूर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Also Read:

आयुष्मान खुराना लंबे समय तक फिल्मों से लेंगे ब्रेक, कहा- बीवी-बच्चों को जरुरत है मेरी

पिता के निधन ने टूट गईं थी प्रियंका चोपड़ा, शादी के समय आई थी उनकी बहुत याद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन