1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Kaptaan Trailer Out: सैफ अली खान का नागा साधु लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे

Laal Kaptaan Trailer Out: सैफ अली खान का नागा साधु लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे

 Published : Sep 24, 2019 11:52 am IST,  Updated : Sep 24, 2019 11:52 am IST

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभी ट्रेलर का पहला भाग रिलीज किया गया है।

Laal kaptaan trailer- India TV Hindi
Laal kaptaan trailer Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर कई चैप्टर में रिलीज होने वाला है। अभी ट्रेलर का पहला चैप्टर रिलीज किया गया है। फिल्म में सैफ नागा साधु का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

1 मिनट 23 सेकेंड के ट्रेलर की शुरूआत सैफ अली खान के नागा लुक में नजर आने से होती है। ट्रेलर में सैफ कई लोगों से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज सुनाई दे रही है। जो  नागा साधु के बारे में बताती सुनाई दे रही है।

यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। पहले यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। मगर फिर रिलीज डेट बदल दी गई। लाल कप्तान को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है।

लाल कप्तान में स्पेशल अपीयरेंस में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं। उनका रोल बहुत अहम होने वाला है। फिल्म के डायरेक्टर ने सोनाक्षी के रोल का खुलासा नहीं किया है। अभी ट्रेलर में बस उनकी आवाज सुनाई गई है।

Also Read:

पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी

Dream Girl Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन