1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने बताया बड़े सितारों संग काम करने का फायदा

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया बड़े सितारों संग काम करने का फायदा

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। पहली फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली।

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। पहली फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली। इसके बाद वह अब तक अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी का कहना है कि इन कलाकारों के साथ काम करने से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

‘दबंग’ फिल्म के बाद अपने कैरियर की उड़ान से जुड़़ी खुशी के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी ने कहा कि उनकी शुरुआती फिल्मों ने एक व्यवसायिक अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित करने में मदद की।

उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, “यह एक महान सफर रहा है। मेरी पहली फिल्म ने मुझे एक सर्वोत्कृष्ट और व्यवसायिक अभिनेत्री के रूप में स्थान दिया। इसके बाद, मुझे ऐसी फिल्में मिलने लगी। मैंने वास्तव में उसका आनंद लिया। जो कुछ भी मैंने सीखा है, इन फिल्मों के जरिए सीखा है।“

उन्होंने आगे कहा, “काफी अनुभव रखने वाले और लंबे समय से फिल्म जगत में रहने वाले इन लोगों के साथ काम करना मेरे लिए अच्छा रहा। इनसे सीखने और जानने के लिए काफी कुछ था। इनके साथ काम करने से एक अभिनेता के रूप में परिपक्व होने का मुझे मौका मिला। निश्चित रूप में मैंने यहां जो कुछ किया है वो इन फिल्मों की वजह से।“

सोनाक्षी का कहना है कि अभिनय में मदद मिलने के अलावा अभिनेताओं के साथ उनकी फिल्मों से उनमें ‘अकीरा’ और सुनील सिप्पी के निर्देशन में बनी और इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही ‘नूर’ जैसी फिल्में करने का आत्मविश्वास भी बढ़ा। इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News