1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने जताई ख्वाईश, सलमान खान से करना चाहती हैं ये सवाल

सोनाक्षी सिन्हा ने जताई ख्वाईश, सलमान खान से करना चाहती हैं ये सवाल

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही उन्होंने कहा है कि...

sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही उन्होंने कहा है कि अगर वह असल जिंदगी में भी पत्रकार होती तो सुपरस्टार सलमान खान से कुछ सवाल करना चाहतीं। सोनाक्षी ने कहा है कि अगर वह पत्रकार होतीं तो सलमान खान से वही प्रश्न पूछतीं जो कि सभी उनसे पूछते हैं- उनकी शादी के बारे में।

जब सोनाक्षी से पूछा गया कि एक पत्रकार के तौर पर वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेता सलमान खान से कौन सा सवाल पूछेंगी। इस पर अभिनेत्री का कहना था, “ अगर मुझे अपने पिता से सवाल पूछना होता तो मैं कुछ ऐसा पूछती जिस पर वह खामोश नहीं कह पाते।“ सलमान से सवाल पूछने के बारे में सोनाक्षी ने कहा, “ सलमान से मैं वही सवाल पूछूंगी जो हर कोई उनसे वर्षों से पूछ रहा है।“

अभिनेत्री संवाददाताओं से फिल्म के किसी विशेष मौके पर बुधवार शाम बात कर रहीं थी। सुनील सिप्पी निर्देशित फिल्म ‘नूर’ पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज के नॉवेल ‘कराची,यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है।

सोनाक्षी ने बताया कि वह जस्टिन बीबर के पर्पज वल्र्ड टूर में प्रस्तुति दे सकती हैं लेकिन अभी इस बारे में कुछ तय नहीं है। यह कार्यक्रम मई में आयोजित होने वाला है। ग्रैमी अवार्ड विजेता बीबर भारत में पहली बार 10 मई को कॉन्सर्ट करने वाले हैं।

Latest Bollywood News