सोनम कपूर इन दिनों जापान में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने अपने वेकेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Image Source : INSTAGRAMSonam kapoor japan vacation
सोनम कपूर(Sonam kapoor) इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ वेकेशन मनाने के लिए जापान गई हुई हैं। सोनम ने जापान ट्रिप की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें पूरे टोकियो की झलक और सोनम-आनंद कहा घूमे पता चल रहा है।
सोनम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- टोकियो से लव के साथ। जल्द ही मिलते हैं।
सोनम कपूर आहूजा ने कहा कि वो और उनके पति शादी के बाद अपने हनीमून पर नहीं जा सके थे। इसलिए अब वह जापान अपने पति के साथ हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन सभी को एक साथ मनाने के लिए आई हैं और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी, जो कि लेखक अनुज चौहान के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है।