1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'लस्ट स्टोरीज' के बाद नेटफ्लिक्स की एक और फिल्म में नजर आएंगी किआरा आडवाणी

'लस्ट स्टोरीज' के बाद नेटफ्लिक्स की एक और फिल्म में नजर आएंगी किआरा आडवाणी

 Published : Jun 25, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 04:19 pm IST

किआरा आडवाणी एक बार फिर से करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'गिल्टी' के साथ नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगी।

किआरा आडवाणी - India TV Hindi
किआरा आडवाणी 

मुंबई: किआरा आडवाणी पिछले साल करण जौहर की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज के बाद किआरा काफी मशहूर हो गईं। किआरा के साथ इस वेब सीरीज में एक्टर विक्की कौशल नजर आए थे। अब एक बार फिर किआरा आडवाणी नेटफ्लिक्स की एक फिल्म में नजर आएंगी। इसका अनाउंसमेंट खुद नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर किया। एक बार फिर इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत ही बनाया जा रहा है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है- हम यह घोषणा करने की चर्चा कर रहे हैं कि किआरा आडवाणी एक नई फिल्म के साथ नेटफ्लिक्स पर लौटेगी, इस फिल्म का नाम 'गिल्टी' होगा। ठीक है अब चर्चा तेज हो गई है रिमोट किसके पास है? 

किआरा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 88 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का कलेक्शन जल्द ही 100 करोड़ के पार हो जाएगा। कबीर सिंह में किआरा के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म तेलुगू मूवी अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।

Also Read:

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 200 या 300 करोड़ नहीं ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम?

Article 15: करणी सेना और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फिल्म की रिलीज़ का कर रहे विरोध

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन