1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

 Published : Jun 24, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 07:20 pm IST

दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में दीपिका अपनी डिंपल, ड्रेस, मेकअप, ईयररिंग्स दिखाती नज़र आ रही हैं। दीपिका की तस्वीरों पर उनके पति रणवीर सिंह अक्सर कमेंट करते हैं।

उनकी एक तस्वीर पर रणवीर ने लिखा- ''दिल ले गए डिंपल्स तेरे।'' देखें दीपिका की दूसरा तस्वीरों पर रणवीर के कुछ और कमेंट्स...

Ranveer Singh's comment on  Deepika Padukone's picture
Ranveer Singh's comment on  Deepika Padukone's picture

Ranveer Singh's comment on  Deepika Padukone's picture
Ranveer Singh's comment on  Deepika Padukone's picture

Ranveer Singh's comment on  Deepika Padukone's picture
Ranveer Singh's comment on  Deepika Padukone's picture

दीपिका और रणवीर ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उसके बाद उन्होंने मुंबई और बंगलुरु में रिसेप्शन दिया था। दोनों ने साथ में 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में काम किया है। दोनों की साथ में चौथी फिल्म '83 होगी, जिसमें रणवीर, कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में होंगी।

आपको बता दें कि दीपिका की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'पद्मावत' है, जो पिछले साल जनवरी में रिलीज़ हुई थी। उसके बाद दीपिका ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। फिर शादी के बाद उन्होंने 'छपाक' की शूटिंग पूरी की। 'छपाक' में उनके साथ विक्रांत मेस्सी हैं और इसे मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने श्रीदेवी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर

कार्तिक आर्यन की टांग खिंचाई करती दिखीं सारा अली खान, हिमाचल प्रदेश से आया क्यूट वीडियो

अर्जुन रामपाल ने बेटी मायरा के 14वें बर्थडे पर शेयर की तस्वीर, लिखा प्यारा सा नोट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन