क्या वाकई सोनम कपूर को नहीं आता राष्ट्रगान? ट्विटर पर हो रही हैं ट्रोल
क्या वाकई सोनम कपूर को नहीं आता राष्ट्रगान? ट्विटर पर हो रही हैं ट्रोल
Jyoti Jaiswal
Published : Apr 22, 2017 10:09 am IST, Updated : Apr 22, 2017 10:09 am IST
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है, वजह है उनका ही एक इंटरव्यू जो सोनम ने हाल ही में दिया था। सोनम का यह इंटरव्यू भी ट्रोल्स को लेकर ही था, जिसका मकसद ऑनलाइन जागरूकता बढ़ाना था।
जब सोनम ट्विटर पर ट्रोल होने लगी तों ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए सोनम ने एक ट्वीट किया, और लिखा, ' मेरे आर्टिकल को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया देने के लिए ट्विटर का शुक्रिया, ट्रोलर्स ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी उसने मेरा प्वाइंट साबित कर दिया।