1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बनने वाली हैं सोहा अली खान, पति कुणाल खेमू ने दी जानकारी

मां बनने वाली हैं सोहा अली खान, पति कुणाल खेमू ने दी जानकारी

 Published : Apr 22, 2017 09:11 am IST,  Updated : Apr 22, 2017 09:17 am IST

करीना कपूर के बाद अब उनकी नन्द सोहा अली खान के घर भी किलकारी बजने वाली है।

soha- India TV Hindi
soha

मुंबई: करीना कपूर के बाद अब उनकी नन्द सोहा अली खान के घर भी किलकारी बजने वाली है। सोहा प्रेगनेंट हैं और जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सोहा के पति कुणाल खेमू ने खुद इस बात की जानकारी दी। कुणाल ने कहा वे बहुत खुश हैं, मैं और सोहा आप सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।

इससे पहले सोहा अली खान बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। लेकिन अब कुणाल ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है।

कुणाल आजकल हैदराबाद में फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वे आने वाली एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान- दा दमदार’ के लिए वॉइस ओवर भी किया है। कुणाल ने इंद्र देव के लिए आवाज दी है।

अभिनेत्री सोहा अली खान प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरूआत वो एक बायोपिक से करेंगी। अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम सोहा ने ‘रंग दे’ रखने का फैसला किया है।

खबर इंडिया टीवी की तरफ से कुणाल खेमू और सोहा अली खान को शुभकामनाएं।

कटप्पा ने मांगी माफी, अब बिना किसी रुकावट के रिलीज होगी 'बाहुबली 2'?

पढ़िए अज़ान सुनकर कौन-कौन रोक चुका है अपने कार्यक्रम

फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का यह लुक देखकर हैरान रह जाएंगे आप !

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन