1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू निगम ने सिर मुंडवाकर पूरा किया वादा, लेकिन मौलवी से नहीं मिले अब तक 10 लाख रुपये

सोनू निगम ने सिर मुंडवाकर पूरा किया वादा, लेकिन मौलवी से नहीं मिले अब तक 10 लाख रुपये

कोलकाता के एक मौलवी ने फतवा जारी किया था और कहा था जो भी सोनू निगम के बाल मुंडवाकर, फटे जूते पहनाकर देशभर में घुमाएगा उसे10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

SONU NIGAM- India TV Hindi
Image Source : PTI SONU NIGAM

मुंबई: सिर्फ सिर मुंडवाना ही काफी नहीं है, कहना है उस मौलवी का जिसने बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम पर फतवा जारी किया था। सोनू निगम ने अज़ान के दौरान इस्तेमाल करने वाले लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था, जिसके बाद मौलवी ने फतवा जारी किया था और कहा था जो भी सोनू निगम के बाल मुंडवाकर, फटे जूते पहनाकर देशभर में घुमाएगा उसे10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अब सोनू ने खुद ही बाल मुंडवा लिये हैं लेकिन वादे के मुताबिक मौलवी ने सोनू को एक भी रुपये नहीं दिए।

इस पर जब मौलवी से सवाल पूछा गया तो पश्चिम बंगाल के मौलवी सैयद सहा अतेफ अली अल कादरी का कहना है कि सिंगर सोनू निगम ने उनकी सिर्फ ही कंडीशन पूरी की है बाल मुंडवाने की, उन्हें पैसे तब मिलेंगे जब वो फटे जूते पहनकर देशभर में घूमेंगे।

सोनू निगम पर जब फतवा जारी हुआ तो गुस्साए सोनू ने कल 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और कॉन्फ्रेंस से पहले फतवा जारी करने वाले मौलवी को ट्विटर के जरिए इनवाइट भी किया और कहा अपने 10 लाख रुपये तैयार रखो मौलवी, आओ 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में और मेरा सिर मुंडवाओ।

सोनू ने अपना सिर मुंडवाया तो लोग ट्विटर पर सोनू को शाबासी देने लगे। गायक कुमार विश्वास ने सोनू निगम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। कुमार ने लिखा, ‘’आपके सच्चे दिल का कोई "बाल" भी बाँका नहीं कर सकता दोस्त सोनू निगम ने ख़ुद की ज़ुल्फ़ें गिरा कर नफ़रत का मुडंन करा ही दिया।‘’

अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोनू निगम की तारीफ की और लिखा, ‘’बंदे में है दम, जय हो सोनू निगम’’

सोनू निगम का सिर शेव करने वाले हेयरस्टाइलिस्ट ने भी सोनू निगम की तारीफ की है।

Latest Bollywood News