1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू निगम-अज़ान विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल, अज़ान की तारीफ कर रही हैं प्रियंका

सोनू निगम-अज़ान विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल, अज़ान की तारीफ कर रही हैं प्रियंका

 Published : Apr 19, 2017 06:19 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 06:19 pm IST

फिल्म 'गंगाजल' की शूटिंग के वक्त का अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

pri- India TV Hindi
pri Image Source : PTI

मुंबई: सिंगर सोनू निगम कल से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है अज़ान को लेकर उनके द्वारा किए गए कुछ ट्वीट्स। सोनू ने कल ट्वीट करके कहा कि, "भगवान सभी पर कृपा करें। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह अजान की आवाज से जागना पड़ता है। भारत में जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा, और वैसे भी जिस समय मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था जब बिजली नहीं हुआ करती थी। फिर एडिसन के अविष्कार के बाद ही इस शोर की क्या जरूरत है? मुझे नहीं लगता कि कोई भी मंदिर या गुरुद्वारा उन लोगों को जगाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं जो उस धर्म का पालन ही नहीं करते। फिर ऐसा क्यो? गुंडागर्दी है बस।"

सोनू के इन ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट की बाढ़ आ गई। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अब इस विवादित चर्चा में बेवजह प्रियंका चोपड़ा को भी घसीट लिया गया। दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो लेकर किसी ने वायरल कर दिया, जब प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘गंगाजल’ की शूटिंग के दौरान भोपाल में थीं। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका इस वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें भोपाल की शामें बहुत पसंद हैं, क्योंकि शाम को यहां चारों तरफ से अज़ान की आवाज आती है।

यहां देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोनू निगम की तो मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, दूसरी तरफ विदेश में बैठी प्रियंका चोपड़ा को भी इस मुद्दे में घसीटा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन