श्रीदेवी की छोटी खुशी कपूर पढ़ाई करने के लिए सोमवार की रात को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई हैं।
Image Source : INSTAGRAMKhushi kapoor and janhvi kapoor
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर मंगलवार को मुंबई को अलविदा कहते हुए अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश रवाना हो गईं। खुशी मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। खुशी ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एडमिशन लिया है। वह दो साल के लिए न्यूयॉर्क गई हैं।
खुशी को गुडबॉय कहने और शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप संधू ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "कॉलेज के लिए रवाना हुईं। हम तुम्हें मिस करेंगे।"
इस तस्वीर में खुशी अपनी चचेरी बहन शनाया कपूर संग पोज देती नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने भी अपनी छोटी बहन के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।