1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान ने क्यूट आवाज में लगाया 'मंगल मूर्ति मोरया' का जयकारा, वीडियो देख खुद को मुस्कुराने से नहीं पाएंगे रोक

तैमूर अली खान ने क्यूट आवाज में लगाया 'मंगल मूर्ति मोरया' का जयकारा, वीडियो देख खुद को मुस्कुराने से नहीं पाएंगे रोक

 Published : Sep 10, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 04:51 pm IST

सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। गणेश चतुर्थी पर 'मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारे लगाते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

Taimur ali khan- India TV Hindi
Taimur ali khan Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग अपने माता-पिता से ज्यादा है। तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। पैपराजी तैमूर को कभी कवर करना नहीं भूलते हैं। अब गणेश उत्सव पर तैमूर अली खान की गणपति बप्पा के लिए जयकारे लगाते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें तैमूर मंगल मू्ति मोरया के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन के साथ कियान राज कपूर और तैमूर नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले करीना और तैमूर की एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए फोटो वायरल हो रही थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सभी को बेहद पसंद आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नज़र आएंगी। इस समय वह डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज कर रही हैं। वहीं, सैफ अली खान 'जवानी जानेमन' में दिखाई देंगे, जिससे पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं।

Also Read:

Chhichhore Box Office collection day 4: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने चौथे दिन की पहले दिन से ज्यादा कमाई

'क्योंकि... फेम अमित टंडन पत्नी रुबी से नहीं ले रहे हैं तलाक, बताई ये वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन