1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Box Office collection day 4: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने चौथे दिन की पहले दिन से ज्यादा कमाई

Chhichhore Box Office collection day 4: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने चौथे दिन की पहले दिन से ज्यादा कमाई

 Published : Sep 10, 2019 03:33 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 03:33 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कमाई की है।

Chhichhore box office collection- India TV Hindi
Chhichhore box office collection

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में कॉलेज के दिनों की मस्ती दिखाई गई है। छिछोरे का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने चौथे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके छिछोरे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- छिछोरे ने चौथे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 7.32 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़, तीसरे दिन 16.41 करोड़ और चौथे दिन 8.10 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में टोटल 44.08 करोड़ का बिजनेस किया है।

Chhichhore Movie Review:

साल 2016 में निर्देशक नितेश तिवारी ने आमिर खान को लेकर फिल्म 'दंगल' बनाई थी। यह फिल्म आमिर खान की थी और इस फिल्म के लिए आमिर ने खूब प्रमोशन किए थे। अब 3 साल बाद नितेश 'छिछोरे' फिल्म लेकर आए हैं, इस फिल्म का कोई बज़ नहीं रहा, सुशांत सिंह राजपूत प्रमोशन से वैसे भी दूर भागते हैं और श्रद्धा कपूर 'साहो' के प्रमोशन में व्यस्त रहीं। सच कहूं तो मुझे भी इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं और बिना मन के मैं ये फिल्म देखने पहुंची थी। हालांकि नितेश पर मुझे भरोसा फिर भी था। 'छिछोरे' शुरू होती है और फिल्म आपको अपने सफर में बहा ले जाती है।

Also Read:

The Sky Is Pink Trailer: प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Shubh Mangal Zyada Saavdhan की शूटिंग हुई शुरू, 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन