A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'RRR' : 'सीता' के किरदार में आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक 15 मार्च को होगा रिवील, एसएस राजामौली की है फिल्म

'RRR' : 'सीता' के किरदार में आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक 15 मार्च को होगा रिवील, एसएस राजामौली की है फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' में आलिया भट्ट का बतौर सीता फर्स्ट लुक 15 मार्च को रिवील होगा।

Alia Bhatt and RRR film- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALIA AND RRRMOVIE Alia Bhatt and RRR film

'बाहुबली' फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम 'RRR' है। काफी दिनों से चर्चा में रही इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 15 मार्च को सुबह 11 बजे आलिया भट्ट का बतौर सीता फर्स्ट लुक रिवील करेंगे। 

Talaash Ek Sitare Ki : 90 के दशक में अपनी आदायगी से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली सोमी अली आज कहां हैं?

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। 'RRR' नाम से बने आधिकारिक इंस्टाग्राम से पोस्ट किया- 'मिलिए अपनी सीता से...आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक 15 मार्च को सुबह 11 बजे रिवील होगा।' 

जब से 'आरआरआर' फिल्म की घोषणा हुई है, तब से दर्शक फिल्म का सिनेमाई जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सभी कैरेक्टर पोस्टर्स और लुक्स को फैंस से खूब प्यार और प्रशंसा मिल रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली द्वारा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 13 अक्टूबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर लिख दी ये बात

कुछ वक्त पहले एसएस राजामौली ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में आलिया और राजामौली दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए थे। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'हमारी प्रिय सीता का आरआरआर के सेट पर गर्मजोशी से स्वागत है। बेहद काबिल और खूबसूरत आलिया भट्ट।' 

Latest Bollywood News