1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर लिख दी ये बात

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर लिख दी ये बात

 Published : Mar 13, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 01:49 pm IST

रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार Image Source : INSTGARAM: RANVEERSINGH

बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर इन प्लेटफॉर्म्स पर एक-दूसरे के लिए प्यार भी जाहिर करते रहते हैं। अब रणवीर ने वाइफ दीपिका के साथ एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर छा गई है। 

दरअसल, रणवीर सिंह अपनी सेल्फी ले रही हैं और दीपिका झांकते हुए पोस दे रही हैं। दोनों ने सर्दियों के कपड़े पहने हुए हैं। ब्लैक और ग्रे कलर की टोपी में दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। रणवीर ने कैप्शन में 'पीका-बू' लिखते हुए दिल वाला इमोजी भी बनाया है। 

दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर रणवीर सिंह का कंमेंट - जान ही ले लो...

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही '83' में नज़र आएंगे, जिसमें वो दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें दीपिका भी दिखाई देंगी, जो फिल्म में भी रणवीर की वाइफ का रोल निभाएंगी। इसके अलावा वो जयेशभाई जोरदार, सर्कस और रोहित शेट्टी की मूवी सूर्यवंशी में भी नज़र आएंगे। 

दीपिका की बात करें तो '83' के अलावा ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', साउथ स्टार प्रभास के साथ एक फिल्म, शकुन बत्रा की फिल्म में नज़र आएंगी। इसके अलावा वो शाहरुख खान के साथ 'पठान' में भी दिखाई दे सकती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन