1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सुल्तान’ के बाद अब ‘बढ़ो बहू’ में दिखेंगे सुमित समनानी

‘सुल्तान’ के बाद अब ‘बढ़ो बहू’ में दिखेंगे सुमित समनानी

सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान’ को काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। सुमित समनानी 'बढो बहू' में एक मोटे व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

badho bahu- India TV Hindi
badho bahu

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान’ को काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। फिल्म के सभी किरदारों ने अपने रोल में बखूबी पर्दे पर उतारा था। इस फिल्म से हिन्दी सिनेमाजगत में कदम रखने वाले अभिनेता सुमित समनानी टेलीविजन शो 'बढो बहू' में एक मोटे व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे। शो में सुमित, जगन की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसे अपने पैसों पर बहुत  घमंड है और वह उम्मीद करता है कि उसे पतली और सुंदर लड़की मिलेगी, जबकि उसका खुद का वजन काफी ज्यादा है।

इसे भी पढ़े:-

सुमित ने कहा, “फिल्म 'सुल्तान' एक अलग तरह की फिल्म है, लेकिन 'बढ़ो बहू' हरियाणा और कुश्ती की पृष्ठभूमि से समानता है। हालांकि, यह शो लोगों को प्रेरित करेगा।" उन्होंने कहा, "मैं जो किरदार निभा रहा हूं, उससे खुद को जोड़ सकता हूं, लेकिन मुझे एक गंभीर बिमारी है कि मैं जिससे बातचीत करता हूं, उससे बहुत विनम्र हो जाता हूं।"

'बढो बहू' का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर हो रहा है। शो में ‘बिग बॉस 9’ के विजेता प्रिंस नरूला और रिताशा राठौर मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News