A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jai Ho Pehlwaan Song out: 'पहलवान' फिल्म का गाना हुआ रिलीज, सुनील शेट्टी का पहला लुक भी आया सामने

Jai Ho Pehlwaan Song out: 'पहलवान' फिल्म का गाना हुआ रिलीज, सुनील शेट्टी का पहला लुक भी आया सामने

सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म 'पहलवान' का नया गाना 'जय हो पहलवान' रिलीज हो गया है। साथ ही सुनील शेट्टी का पहला लुक सामने आया है।

Pehlwan new song and first look of suniel shetty out- India TV Hindi
Pehlwan new song and first look of suniel shetty out

सुनील शेट्टी(Suniel Shetty) और सुपरस्टार सुदीप की फिल्म 'पहलवान' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीज़र रिलीज होने के बाद अब गाना और सुनील शेट्टी का लुक साथ में शेयर किया गया है। गाने का नाम 'जय हो पहलवान' है। गाने में सुदीप और सुनील शेट्टी डांस करते नजर आ रहे हैं।

'जय हो पहलवान' गाने को स्वरुप खान ने गाया है। गाने के लिरिक्स आस्था और सुजीत शेट्टी ने लिखे हैं। गाने में रैप भी है जिसे व्यास राज और एमसी विक्की ने किया है।

फिल्म से सुनील शेट्टी के लुक की बात करें तो वह सिर पर पिंक कलर की पगड़ी बांधे हुए और सफेद रंग के धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं।

फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलगु और मलयालम में 12 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।

कृष्णा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत स्वप्ना कृष्णा द्वारा निर्मित 'पहलवान' एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिश्रण के साथ, पहलवान फिल्म की सार्वभौमिक कहानी है जो गर्व, प्यार और अपने खेल के लिए लड़ता है; यह फिल्म एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन करने वाली फिल्म है।

Also Read:

रेड फेरारी के साथ रेड कपड़ों में नजर आए रणवीर सिंह, लेकिन बॉलीवुड के लोगों ने ही उड़ाया मजाक

Judgementall hai kya Box Office Collection: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News