मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुए झगड़े के बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि सुनील ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि सुनील ने फैसला कर लिया है और अब वो अपना मन नहीं बदलेंगे।
लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुनील चैनल 23 अप्रैल से पहले यह शो नहीं छोड़ सकते हैं। वजह है शो और चैनल के साथ उनकी बॉन्डिंग। जिसके मुताबिक वो 1 महीेने से पहले ये शो नहीं छोड़ सकते हैं। खबरें ये भी आ रही हैं कि सुनील ने फैसला कर लिया है कि वो अब ये शो नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें दोगुना पैसा मिले।
आपको बता दें, चंदन प्रभाकर और अली असगर ने भी 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया है और अब शोमेकर्स नए कॉमेडियन की तलाश कर रहा है। खबर आ रही है कि सुनील पाल, राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैश को अप्रोच भी किया गया है। सुनील पाल के अलावा बाकि दोनों कॉमेडियन शो करने के लिए मान भी गए हैं।
'द कपिल शर्मा शो' में फिलहाल कॉमेडी के अलावा बहुत कुछ हो रहा है और चैनल अब इन सबका हल ढूंढ रहा है।
आपको बता दें कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिय से मुंबई आ रही फ्लाइट में सुनील ग्रोवर पर महज इसलिए जूता फेंक दिया था क्योंकि सुनील की टीम ने कपिल से पहले खाना खा लिया था। इतना ही नहीं कपिल ने सुनील से हाथापाई भी की और उन्हें गाली भी दी।
कपिल फेसबुक पर सुनील ग्रोवर से माफी मांग चुके हैं। फैंस तो यही चाहते हैं कि दोनों साथ में जल्द से जल्द वापस आ जाएं।
ये भी पढ़ें:
Latest Bollywood News