1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कोई लौट के आया है’ छोड़ने वाली हैं सुरभि ज्योति, ये मशहूर एक्ट्रेस कर सकती है रिप्लेस

‘कोई लौट के आया है’ छोड़ने वाली हैं सुरभि ज्योति, ये मशहूर एक्ट्रेस कर सकती है रिप्लेस

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुरभि ने हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल ‘कोई लौट के आया है’ से टीवी की दुनिया में वापसी की थी। सुरभि के फैंस उन्हें छोटे परदे पर देखकर बहुत खुश हैं, लेकिन अब लगता है सुरभि के फैंस का दिल टूटने

surbhi jyoti- India TV Hindi
Image Source : PTI surbhi jyoti

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुरभि ने हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल ‘कोई लौट के आया है’ से टीवी की दुनिया में वापसी की थी। सुरभि के फैंस उन्हें छोटे परदे पर देखकर बहुत खुश हैं, लेकिन अब लगता है सुरभि के फैंस का दिल टूटने वाला है। सुपर नैचुरल पॉवर पर आधारित शो में गीतांजलि का रोल निभा रही सुरभि ज्योति शो को अलविदा कहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि सुरभि से शो का बिजी शेड्यूल संभल नहीं रहा है जिसे देखते हुए निर्माता उन्हें रिप्लेस करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि सुरभि को अच्छे ऑफर मिल रहे हैं इस वजह से सुरभि खुद यह शो छोड़ना चाहती हैं।

लेकिन अगर आप अंकिता लोखंडे के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, बताया जा रहा है कि सुरभि को रिप्लेस करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अर्चना के किरदार से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं। अंकिता लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं लेकिन अब जल्द ही वो गीतांजलि के रोल में नजर आ सकती हैं।

‘कोई लौट के आया है’ स्टार प्लस पर हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे आता है।

Latest Bollywood News