Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शहीदों के परिजनों को दिए 9-9 लाख रुपये की चर्चा नहीं चाहते अक्षय कुमार

शहीदों के परिजनों को दिए 9-9 लाख रुपये की चर्चा नहीं चाहते अक्षय कुमार

India TV Entertainment Desk Published : Mar 18, 2017 10:37 am IST, Updated : Mar 18, 2017 10:37 am IST

छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद जवानों को आर्थिक मदद देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार नहीं चाहते कि उनके इस काम की चर्चा हो।

akshay kumar indian army- India TV Hindi
akshay kumar indian army

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद जवानों को आर्थिक मदद देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार नहीं चाहते कि उनके इस काम की चर्चा हो। 11 मार्च को सुकमा में हुए नक्सली हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे अक्षय ने शहीद हुए जवानों के परिवारवालों की मदद की हैं। उन्होंने इन परिवारों को 1.08 करोड़ दिए हैं। उन्होंने सभी को 9-9 लाख रुपये की सहायता दी है। 

अक्षय ने इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया था, लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट से लोगों को इस बारे में पता चल गया।

राजनाथ ने ट्विटर पर लिखा था, ‘’मैं श्री अक्षय कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इतनी बड़ी रकम उन शहीद जवानों के परिवारवालों को दी है जो सुकमा में हुए हमले में शहीद हो हुए थे।‘’

राजनाथ ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’श्री अक्षय कुमार का ये योगदान सराहनीय है, यह दूसरे लोगों को भी प्रेरित करेगा कि लोग आगे आकर शहीद के परिजनों की मदद करें।‘’

आपको बता दें, हादसे के तुरंत बाद अभिनेता ने गृहमंत्रालय से संपर्क किया और 11 मार्च को मारे गए जवानों के परिजनों की खाता संख्या आदि की जानकारी मांगी और उन्हें 9-9 लाख देने की इच्छा जाहिर की।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अक्षय इन शहीद जवानों के परिवारजनों की मदद के लिए सामने आए हैं, वह इससे पहले भी शहीदों के परिवारों की काफी सहायता कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement