मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी रिलीज के लिए तैयार है। जैसा कि आप सबको पता है फिल्म में पहली बार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शशि नाम के एक भूत के किरदार में नजर आने वाली हैं।
अनुष्का अनोखे तरीके से अपनी फिल्म का प्रचार कर रही हैं, फोटोशॉप के जरिए कभी 'फिल्लौरी' की शशि 'शोले' के जय-वीरू की गाड़ी पर पहुंचा जाती हैं तो कभी 'शीला की जवानी' गाने के बीच। कभी 'कुछ कुछ होता है' के पोस्टर में दिखती है तो कभी ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में।
इस बार शशि का भूत पहुंचा है रणबीर कपूर के बेडरूम में। आपको रणबीर की पहली फिल्म 'सांवरिया' तो याद ही होगी। फिल्म में रणबीर का वो गाना याद है 'जब से तेरे नैना...' गाने में रणबीर एक सीन में टॉवेल खिसकाते हुए नजर आए थें। ये गाना उस वक्त काफी चर्चा में था, लेकिन आपको शायद ये बात पता ना हो 'फिल्लौरी' की भूत शशि भी उस सीन में थी, जी हां, यकीन ना हो तो यहां देखिए।
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। हर बार हैशटैग शशि वाज दीअर लिखने वाली अनुष्का ने इस बार पोस्ट के साथ लिखा है, ‘’मैं बिल्कुल टाइम पर निकल गई, मैंने कुछ नहीं देखा... हैशटैग शशि वाज नॉट दीअर’’
वेल अनुष्का आपका ये प्रचार का तरीका बेहद यूनीक है और लोग ये फोटोशॉप काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ इस शुक्रवार 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कभी 'शीला की जवानी' तो कभी 'जय-वीरू' की गाड़ी, देखिए कहां-कहां पहुंचा 'फिल्लौरी' का भूत?
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
- तीसरी शादी करने जा रहे हैं करिश्मा कपूर के पूर्व पति ?
- मैं बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हूं: विद्या बालन
- सुकमा के शहीदों को अक्षय का सलाम, परिवारों को दिए 1.08 करोड़ रुपए
यहां देखिए 'सांवरिया' फिल्म का गाना