1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 19, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 06:50 pm IST

इंग्लैंड के ओपनर्स जैकब बेथेल और बेन डकेट ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐतिहासिक कारनामा किया। डकेट और बेथेल ने पहले विकेट के लिए 192 रन की पार्टनरशिप की।

Ben Duckett & Jacob Bethell- India TV Hindi
बेन डकेट & जैकब बेथेल Image Source : AFP

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उनके ओपनर्स बेन डकेट और जैकब बेथेल ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाजों की हर चाल इन दोनों के सामने पूरी तरह फेल साबित हुई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जैकब बेथेल और बेन डकेट ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

दोनों ओपनर्स ने न सिर्फ इंग्लैंड की टीम को एक मजबूत शुरुआत दी, बल्कि लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने जैसे ही अपनी साझेदारी में 137 रन पूरे किए, उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 46 साल पुराना था। साल 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विले ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रन बनाए थे, जिसे अब इन दोनों बल्लेबाजों ने पीछे छोड़ दिया है।

लॉर्ड्स में पहली बार किसी सलामी जोड़ी ने की 150 रन की पार्टनरशिप

बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए शानदार 192 रन जोड़े। लॉर्ड्स के मैदान पर 54 साल के वनडे इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी सलामी जोड़ी ने 150 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की हो। इसके साथ ही इंग्लैंड की इस जोड़ी ने भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। दोनों ने मिलकर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2019 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हुए 160 रन बनाए थे।

भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

अब बेन डकेट और जैकब बेथेल भारत के खिलाफ वनडे मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इन दोनों ने मिलकर साल 2018 का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जब जो रूट और इयोन मॉर्गन ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 186 रन जोड़े थे। इसके अलावा, लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वनडे क्रिकेट में डकेट और बेथेल द्वारा जोड़े गए ये 192 रन, किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

यह भी पढ़ें

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे में क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे खिलाड़ी? 1 मिनट का मौन भी रखा गया

लॉर्ड्स में रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, 400 मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल