1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे में क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे खिलाड़ी? 1 मिनट का मौन भी रखा गया

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे में क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे खिलाड़ी? 1 मिनट का मौन भी रखा गया

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 19, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 04:17 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ब्लैकआर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतरे हैं। मैच शुरू होने से पहले प्लेयर्स ने एक मिनट का मौन भी रखा है।

Team India- India TV Hindi
भारतीय टीम Image Source : AP

लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वो सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने हाथ पर ब्लैक आर्मबैंड बांधकर खेलने उतरे हैं। दरअसल हाल ही में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के ही खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है। दोनों टीमों के प्लेयर्स ने मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा।

17 जुलाई को हुआ था गैरी सोबर्स का निधन

17 जुलाई को वेस्टइंडीज के महान क्रिकेट खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें सम्मान देने के लिए लॉर्ड्स में खेले जा रहे वनडे मैच में भारत और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है।

तीन बदलाव के साथ तीसरे वनडे में खेल रही है टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। वहीं टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI तीन बदलाव किए हैं। भारतीय टीम को इस मैच में सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है। वह घुटने की चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर पहले ही इस मैच से बाहर हो गए थे और शिवम दुबे भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन तीनों प्लेयर्स की जगह अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और केएल राहुल को मौका मिला है।

तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें

लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

लॉर्ड्स वनडे में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह? टॉस के वक्त शुभमन गिल ने बताई असली वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल