1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 16 साल के बाद स्पेन बना चैंपियन, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से दी मात

16 साल के बाद स्पेन बना चैंपियन, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से दी मात

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Jul 20, 2026 03:39 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच भिड़ंत हुई। न्यूयॉर्क में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में स्पेन की टीम बाजी मारने में सफल रही।

Spain Champion- India TV Hindi
स्पेन चैंपियन Image Source : PTI

फुटबॉल फैंस की निगाहें उस एक मुकाबले पर टिकी थी, जिसका इंतजार पूरी दुनिया पिछले चार सालों से कर रही थी। एक तरफ मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और साउथ अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना, तो दूसरी ओर यूरोप की नई ताकत बनकर उभरी स्पेन। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों दिग्गज टीमों का न्यूयॉर्क में आमना-सामना हुआ और लगभग 2 घंटे के खेल के बाद जाकर चैंपियन तय हो सका। स्पेन ने रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन की ओर से फेरान टोरेस ने एकमात्र गोल दागा। टोरेस ने 106वें मिनट में यह सफलता दिलाई। इससे पहले स्पेन की टीम नीदरलैंड को हराकर 2010 का फीफा वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी। 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही मिनट से बेअसर नजर आई। टीम का अटैक लगातार डिफेंस करने में बिजी रहा। दूसरे हाफ तक भले ही एमिलियानो मार्टिनेज अर्जेंटीना के गोलपोस्ट की मजबूत दीवार बनकर खड़े रहे, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के बाद आखिरकार स्पेन पहला गोल दागने में कामयाब रहा। स्पेन के डिफेंस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। स्पेन के खिलाफ बेल्जियम को छोड़कर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्पेन का पूरे टूर्नामेंट में किस तरह का दबदबा रहा।

 

 

ESP vs ARG FIFA World Final 2026 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पाउ कुबारासी ने जीता बेस्ट यंग प्लेयर का अवॉर्ड

    स्पेन के ही पाउ कुबारासी ने अपनी ही टीम के लामिन यमाल को पछाड़कर बेस्ट युवा खिलाड़ी का अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा।

     

  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    स्पेन के उनाई सिमोन ने जीता गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेस्ट गोलकीपर का गोल्डन ग्लव अवॉर्ड स्पेन के उनाई सिमोन ने जीता। स्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 8 मैचों में सिर्फ एक ही गोल पड़ा। स्पेन के खिलाफ गोल करना इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा।

     

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    किलियन एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट

    फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए गोल्डन बूट का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में कुल 10 गोल दागे। वहीं लियोनेल मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल करने में कामयाब रहे। 

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    16 साल के बाद स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप

    स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। स्पेन ने 1-0 से फाइनल मुकाबला अपने नाम करते हुए अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

  • 3:34 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन बना दूसरी बार चैंपियन

    स्पेन ने एकतरफा अंदाज में अर्जेंटीना को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। स्पेन दूसरी बार चैंपियन बना है। इससे पहले स्पेनिश टीम 2010 में नीदरलैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। 

  • 3:19 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    10 मिनट का गेम बाकी

    अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में पहले भी पिछड़ने के बाद जीत हासिल कर चुका है। लेकिन इस मैच में गोल करने के बहुत कम मौके या शॉट मिले हैं और टीम में सिर्फ 10 खिलाड़ी हैं, इसलिए बराबरी करने के लिए किसी चमत्कार की ही जरूरत होगी।

  • 3:15 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फेरान टोरेस का कमाल का गोल

    फेरान टोरेस ने बॉक्स के बीच से बाएं पैर से शॉट मारकर गोल के ऊपरी हिस्से के बीच में गोल किया। निको विलियम्स ने हेडर से पास देकर इसमें मदद की। जिसका डर था आखिरकार वही सच हुआ। अर्जेंटीना का डिफेंस लगातार डिफेंस करते-करते बुरी तरह थक चुका था। टोरेस के इस गोल ने ये साबित कर दिया।

  • 3:14 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गोल!

    स्पेन ने आखिरकार पहला गोल कर दिया है। फेरान टोरेस ने आखिरकार मार्टिनेज की दीवार को भेदते हुए स्पेन को बढ़त दिला दी है। 

  • 3:11 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक्स्ट्रा टाइम का हाफ टाइम भी खत्म, स्कोर लाइन 0 - 0

    एक्स्ट्रा टाइम का हाफ टाइम भी खत्म हो चुका है, लेकिन अब तक गोल देखने को नहीं मिला है। स्पेनिश अटैक मार्टिनेज की दीवार भेदने में नाकाम साबित होता नजर आ रहा है। अर्जेंटीना सिर्फ गोल बचाने में ज्यादा भरोसा कर रही है। अब एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल देखना रोमांचक होगा।

  • 3:04 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गोल के चांस लगातार मिस

    स्पेन की गोल की एक और कोशिश नाकाम। लामिन यमाल ने बॉक्स के बाहर से बाएं पैर से शॉट मारा, लेकिन मिस हो गया। कुछ देर बाद एक और चांस मिस। मिकेल मेरिनो ने बॉक्स के बीच से हेडर लगाया, लेकिन चूक गए। 

  • 3:02 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

    100 मिनट के गेम के बाद स्कोर लाइन 0-0। स्पेन अब भी अपने पहले की तलाश में। अर्जेंटीना लगातार डिफेंस में बिजी। ये फाइनल अलग ही लेवल पर जाता दिख रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में 90 मिनट के खेल के दौरान एक भी शॉट न लगा पाने वाली पहली टीम बन गई है।

  • 3:00 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन का गोल रद्द

    मार्टिनेज के शानदार सेव के बाद निको विलियम्स का गोल, लेकिन रद्द कर दिया गया है। रेफरी ने निकोलस ओटामेंडी के खिलाफ फाउल दिया है। निकोलस ओटामेंडी को डिफेंसिव हाफ में फ्री किक मिली।

  • 2:57 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मार्टिनेज का जादुई सेव

    अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज का कमाल का सेव। टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन सेव में से एक माना जा सकता है। पेड्री के बेहतरीन पास पर निको विलियम्स के पास हेडर से गोल दागने का बेहतरीन मौका था, लेकिन एमी मार्टिनेज ने छलांग लगाते हुए रोक दिया। 

     

     

  • 2:50 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक्स्ट्रा टाइम में गया मैच

    रेगुलेशन टाइम समाप्त हो चुका है और अब गेम एक्स्ट्रा टाइम में चला गया है। अर्जेंटीना के गोलकीपर ने अब तक शानदार खेल दिखाया है, लेकिन अटैक बुरी तरह नाकाम रहा। अब अगले 30 मिनट टीम के डिफेंस और अटैक दोनों की कड़ी परीक्षा होगा। स्पेन अब भी पहला गोल दागने की फेवरेट लग रही है।

  • 2:46 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मार्टिनेज का बेहतरीन सेव

    बॉक्स के बाहर पेरेडेस का एक और अजीब चैलेंज, जिससे टोरेस को स्पेन से एक और फ्री किक मिली। लामिन यमाल ने फ्री किक से कोशिश की, लेकिन एक बार फिर मार्टिनेज का बेहतरीन सेव। हवा में बाईं ओर उड़कर बॉल को गोल पोस्ट से दूर भेजा। बेहतरीन सेव।

  • 2:43 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड

    एंजो फर्नांडीज द्वारा बहुत बड़ा फाउल। पाउ कुबारसी पर खराब फाउल के लिए एंजो फर्नांडीज को दूसरा येलो कार्ड और इस तरह मिल गया रेड कार्ड। पाउ कुबारसी के चोटिल होने के कारण मैच में देरी हो रही।

  • 2:40 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    रॉड्री का शॉट दूर से निकला

    रॉड्री ने बॉक्स के बाहर से दाहिने पैर से शॉट मारा, जो बहुत ऊंचा चला गया। पाउ कुबारसी ने इसमें मदद की। रॉड्री ने दूर से शॉट मारा, लेकिन बॉल बार के काफी ऊपर से निकल गई।

  • 2:38 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक्स्ट्रा टाइम की ओर जाता दिख रहा मैच

    2018 को छोड़कर 2002 के बाद से हर वर्ल्ड कप फाइनल का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ है। यह मैच भी उसी दिशा में बढ़ रहा है, जब तक कि कोई खिलाड़ी अपने जादू से गोल नहीं कर देता।

  • 2:35 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन की एक और नाकाम कोशिश

    स्पेन की एक और नाकाम कोशिश। फेरान टोरेस ने बॉक्स के बीच से दाएं पैर से शॉट मारा, जो गोल के करीब तो था, लेकिन दाईं ओर से बाहर निकल गया। 87 मिनट के बाद स्कोर 0-0 बरकरार। स्पेन लगातार बॉल पर कब्जा बनाए हुए है।

  • 2:31 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन का गेंद पर कब्जा बरकरार

    ऐसा लगता है कि गेम एक ही तरह से बार-बार दोहराया जा रहा है। स्पेन बॉल पर कब्जा करता है, उसे पीछे भेजता है ताकि गेम फिर से शुरू हो सके। वे अटैक करने की स्थिति में आते हैं। गोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गोल नहीं हो पाता। कौन बाजी मारेगा? या क्या अर्जेंटीना मुश्किल हालात में भी कोई कमाल कर दिखाएगा, जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है?

  • 2:28 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन ने तेज किए अटैक

    जैसे-जैसे मैच रेग्युलेशन टाइम के आखिरी मिनटों की ओर बढ़ रहा है, तो स्पेन अपने अटैक में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है। अर्जेंटीना के लिए अब तक एक यही बड़ी कामयाबी रही है कि उसने गोल नहीं खाया है। रेगुलेशन के आखिरी 10 मिनट का खेल जारी।

  • 2:26 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक के बाद एक हमले

    अर्जेंटीना पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोशिश नाकाम रही। बॉक्स के बाहर से पेड्री के बाएं पैर से लगाए गए शॉट को एमिलियानो मार्टिनेज रोक लिया। रॉड्री ने पेड्री को पास दिया, जिस पर बेहतरीन चांस बना लेकिन फिर वही हुआ जो अब तक देखने को मिला है। इसके बाद भी खतरा बना हुआ था। बॉक्स के बाहर से पाउ कुबारसी के दाएं पैर से लगाए गए शॉट को रोक लिया गया। 

  • 2:23 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना के लिए खतरे की घंटी

    FIFA वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 104 मैचों में यह पहली बार है जब किसी टीम ने दूसरे हाइड्रेशन ब्रेक से पहले शॉट ऑन टारगेट नहीं लिया है। अर्जेंटीना को सच में अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।

  • 2:20 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्कोर 0-0

    70 मिनट का गेम हो चुका है और अब तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी है। 2010 वर्ल्ड कप फाइनल की तरह ये फाइनल जाता हुआ दिख रहा है। स्पेनिश टीम लगातार मौके बना रही है, लेकिन मार्टिनेज की दीवार को अब तक भेद नहीं पाई है। 

  • 2:15 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मार्टिनेज फिर बने दीवार

    इस मैच का सबसे बेहतरीन चांस। एक बार फिर अर्जेंटीना के गोलकीपर ने अपनी क्लास दिखाई। स्पेनिश खिलाड़ी का बेहतरीन हेडर मार्टिनेज ने आसानी से पकड़ा। बॉक्स के बीच से फेरान टोरेस के हेडर को एमिलियानो मार्टिनेज ने गोल के बीच में रोक लिया। लामिन यामल ने क्रॉस से इसमें मदद की थी।

  • 2:10 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फ्री-किक गई बेकार

    पेड्रो पोरो को अटैकिंग हाफ में फ्री-किक मिली। लिएंड्रो परेडेस ने फाउल किया। परेडेस मुश्किल स्थिति में हैं। स्पेनिश टीम को बहुत ही खतरनाक जगह पर फ्री-किक मिली। बॉक्स के बाहर से लामिन यमाल का बाएं पैर से लगाया गया शॉट ब्लॉक कर दिया गया है। इस तरह एक और चांस बेकार।

  • 2:08 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना ने किया तीसरा चेंज

    अर्जेंटीना का तीसरा बदलाव। नाहुएल मोलिना ने गोंजालो मोंटिएल की जगह मैदान में एंट्री ली। अर्जेंटीना के गेम में अभी तक कोई लय नहीं दिखी है, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी होगी कि स्पेन अपनी प्लानिंग को सही तरह से एक्जीक्यूट नहीं कर पाया है। हालांकि, शानदार पासिंग की बदौलत स्पेन को बॉक्स के अंदर अटैक करने के दो मौके मिले। खासकर ओल्मो ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बॉक्स के अंदर पास भेजने की कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीना ने उसे क्लियर कर दिया।

  • 2:04 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक और चांस बेकार गया

    स्पेन एक बार फिर बेहतरीन चांस को गोल में बदलने में नाकाम रहा। आखिरकार अर्जेंटीना ने गेंद पर कब्जा कर लिया। एक बहुत अच्छा मौका हाथ से निकल गया। इस मैच में अब तक स्पेन की कहानी यही रही है। उन्हें अब मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है, क्योंकि अब बहुत देर हो चुकी है।

  • 2:02 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लिएंड्रो परेडेस का फाउल

    दूसरे हाफ के साथ ही दोनों टीमों की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। लिएंड्रो परेडेस का फाउल। लिएंड्रो के धक्के से गिरा स्पेनिश प्लेयर एलेक्स बाएना। थोड़ी धक्का-मुक्की देखने को मिली। रेफरी द्वारा लिएंड्रो परेडेस को येलो कार्ड दिखाया गया है।

  • 1:56 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कॉर्नर किक

    अर्जेंटीना को मिली दूसरे हाफ का पहला कार्नर, जिसे मेसी ने लिया। मेसी की ये कोशिश नाकाम रही। स्पेन ने आसानी से बॉल को क्लियर कर दिया। दूसरे हाफ में जल्द गोल देखने को मिल सकता है, ऐसे आसार अभी से लग रहे हैं।

  • 1:55 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मार्टिनेज का शानदार बचाव

    दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही स्पेन ने अर्जेंटीना के गोल पोस्ट पर अटैक स्टार्ट कर दिया है। हालांकि, ये कोशिश नाकाम रही। बॉक्स के बाहर से स्पेन के एलेक्स बाएना  के दाएं पैर से लगाए गए शॉट को एमिलियानो मार्टिनेज ने आसानी से रोक लिया।

  • 1:44 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहले हाफ के बाद शानदार परफॉर्मेंस

    दूसरे हाफ के आगाज से पहले स्टेडियम में संगीत का जादू बिखर गया है। मैडोना, जस्टिन बीबर, BTS और शकीरा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। स्पेन और अर्जेंटीना के फैंस दूसरे हाफ से पहले जमकर झूम रहे हैं। 

  • 1:34 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहले हाफ में रहा स्पेन का पलड़ा भारी

    पहले हाफ में स्पेन ने अर्जेंटीना के गोल पोस्ट पर 3 शॉट दागे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अर्जेंटीना को गोल करने का एक भी मौका नहीं मिल सका। पजेशन में भी स्पेन ने बाजी मारी। स्पेनिश टीम ने 64 प्रतिशत बॉल पर कब्जा बनाए रखा। फाउल दोनों टीमों के लगभग बराबर रहे। स्पेन ने 7 फाउल किए। वहीं, अर्जेंटीना ने 8 फाउल किए।

  • 1:27 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहला हाफ 0-0 के साथ समाप्त

    पहला हाफ समाप्त हो गया है और वो भी बिना किसी गोल के। दोनों ही टीमें पहले हाफ में गोल के लिए जोर आजमाइश करती रहीं, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अब दूसरे हाफ में दोनों टीमों के गोलकीपर की कड़ी परीक्षा होगी।

  • 1:25 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहला बदलाव

    अर्जेंटीना में खिलाड़ी बदला गया। चोट लगने के कारण लिसैंड्रो मार्टिनेज की जगह निकोलस ओटामेंडी आए हैं। ओटामेंडी ने अर्जेंटीना के लिए 138 मैच खेले हैं।

  • 1:17 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मिकेल ओयारजाबल ने एमी मार्टिनेज को परखा

    स्पेन के फॉरवर्ड को मिकेल ओयारजाबल शूट करने की जगह मिली। स्पेन के पास ये एक बेहतरीन चांस था, जिसके लिए मार्टिनेज पहले से ही तैयार थे। बॉक्स के बाहर से मिकेल ने बाएं पैर से ये शॉट लगाया, जिसे मार्टिनेज ने आसानी से पकड़ लिया।

  • 1:14 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना के गोल पोस्ट पर खतरा

    इस बार टैगलियाफिको ने रोड्री को गिरा दिया। यह भी एक हल्का फाउल था। स्पेन ने फ्री-किक ली, लेकिन एक बार फिर उनके लिए कोई बड़ा चांस बनाना मुश्किल रहा। वहीं दूसरी ओर, अर्जेंटीना ने अटैक के मामले में अब तक कुछ खास नहीं किया है। अर्जेंटीना के गोलपोस्ट पर लगातार खतरा बन रहा है।

  • 1:11 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेनिश सेंटर बैक की गलती पड़ सकती थी भारी

    18 साल के सेंटर-बैक पाउ कुबारसी ने वर्ल्ड कप में अपनी पासिंग से अक्सर अहम भूमिका निभाई है, लेकिन गोलकीपर को दिया गया उनका एक कमजोर बैक-पास लगभग अल्वारेज ने छीन ही लिया था। स्पेन जोखिम भरा खेल खेल रहा है। वे तेजी से और असरदार ढंग से दबाव तो बना रहे हैं, लेकिन जोखिम भरी जगहों पर बॉल पजेशन भी गंवा रहे हैं।

  • 1:09 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    30 मिनट समाप्त

    आधे घंटे के खेल में अब तक कोई गोल देखने को भले नहीं मिला हो, लेकिन स्पेनिश टीम ने बता दिया है कि क्यों इस वर्ल्ड कप में उनका डिफेंस सबसे ज्यादा मजबूत है। अर्जेंटीना की टीम में अब थोड़ी बौखलाहट देखने को मिल रही है।

  • 1:07 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लामिन यमाल ने जीती फ्री किक

    निकोलस टैग्लियाफिको का फाउल। लामिन यमाल ने डिफेंसिव हाफ में फ्री किक जीती। ऐसा दो बार हो चुका है और रेफरी ने अब तक कॉर्ड नहीं दिखाया है। स्पेनिश टीम लगातार मौके बनाने में लगी है। अर्जेंटीना के डिफेंस की कड़ी परीक्षा हो रही है।

  • 1:03 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    हाईड्रेशन ब्रेक

    हाईड्रेशन ब्रेक का समय हो गया है। फाइनल मुकाबले का पहला ड्रिंक्स ब्रेक। अर्जेंटीना की टीम ब्रेक के बाद अपना गेम थोड़ा बेहतर करना चाहेगी, वरना स्पेनिश अटैक को गोल करने का मौका मिल सकता है। स्पेनिश टीम लगातार अटैक करने में जुटी है।

  • 1:00 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ऑफसाइड

    अर्जेंटीना के लिए ऑफसाइड। निको गोंजालेज ऑफसाइड पाए गए। 20 मिनट में पहली बार मेसी को स्पेन के हाफ में थोड़ा समय और जगह मिली और उन्हें बॉल मिली, लेकिन उनके आगे बढ़ाने वाले पास का नतीजा सिर्फ ऑफसाइड निकला।

  • 12:59 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना के लिए खतरा बन रहे यमाल

    एमि मार्टिनेज ने लामिन यमाल का शॉट रोका। वह स्पेन के लिए विंग्स पर एक बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं। टैग्लियाफिको को इस 19 साल के खिलाड़ी को रोकने के लिए अपनी रणनीति बेहतर करनी होगी। 

  • 12:55 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पजेशन में अब तक स्पेन आगे

    स्पेन ने पहले 15 मिनट में लगभग दो-तिहाई समय तक बॉल का कब्जा रहा है। और यह सिर्फ कब्जा बनाए रखने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने कई तगड़े हमले भी किए हैं। शुरुआती दौर में सिमोन का खेल अच्छा रहा है। उन्होंने अर्जेंटीना के एक ऐसे हमले को नाकाम किया जो खतरनाक हो सकता था।

  • 12:52 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    येलो कार्ड का खतरा टला

    एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने दानी ओल्मो पर बहुत खराब टैकल किया। इस पर येलो कार्ड भी मिल सकता था, लेकिन रेफरी ने ऐसा नहीं किया। स्पेन की बेंच को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। ओल्मो ने भी रेफरी से बात की।

  • 12:51 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन ने जीता कॉर्नर

    स्पेन को मिला कॉर्नर। लिसैंड्रो मार्टिनेजे ने स्पेन को कॉर्नर दिया। हालांकि, खतरा टल गया। अब तक 10 मिनट हो चुके हैं और मेसी को शायद ही गेंद छूने का मौका मिला है। हालांकि, मेसी के पास अपना जादू दिखाने के लिए मैच में अभी काफी वक्त बचा है।

  • 12:44 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मेसी के अटैक पर स्पेनिश गोलकीपर ने फेरा पानी

    अर्जेंटीना का शानदार काउंटर अटैक। लियोनेल मेसी गेंद को लेकर आगे बढ़े ही थे कि स्पेनिश गोलकीपर ने आगे निकलकर बॉल को अर्जेंटीना के पाले में धकेल दिया। स्पेनिश गोलकीपर का शानदार बचाव। पहले 8 मिनट में बहुत सारा रोमांच देखने को मिल चुका है।

  • 12:42 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    शानदार बचाव

    अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल का फाउल। स्पेन नहीं उठा सकी फायदा। शॉट रोका गया। बॉक्स के दाईं ओर से लामिने यामल के बाएं पैर से लगाए गए शॉट को एमिलियानो मार्टिनेज ने गोल के बीच में रोक लिया। इसे डैनी ओल्मो ने असिस्ट किया था।

  • 12:38 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहले ही मिनट से रोमांच हाई

    स्पेन पहले ही मिनट से बॉल पर कब्जा बनाए हुए है। अर्जेंटीना को थोड़ा पीछे हटकर खेलना पड़ रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बॉल पर कब्जा करने की लड़ाई चल रही है। 2 मिनट के बाद जाकर अर्जेंटीना को बॉल पर कब्जा करने का मौका मिल गया है। 

  • 12:35 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का हुआ आगाज

    दोनों टीमों का नेशनल एंथम हो चुका है। अब बारी है असली एक्शन की। तय समय से थोड़ी देर बाद खिताबी मुकाबले का आगाज हो रहा है। रेफरी के सीटी बजाने के साथ ही दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की निगाहें अब मुकाबले पर टिक गई हैं। 

  • 12:30 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना की स्टार्टिंग लाइन-अप

    एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, निकोलस गोंजालेज, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज।

  • 12:29 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्पेन की स्टार्टिंग लाइन-अप

    उनाई सिमोन, पेड्रो पोरो, पाउ क्यूबर्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियान रुइज, एलेक्स बेना, दानी ओल्मो, लामिन यमाल, मिकेल ओयारजाबल।

  • 12:24 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    वर्ल्ड कप ट्रॉफी मैदान में पहुंची

    फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को मैदान पर लाया जा चुका है। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज स्टेडियम में मौजूद दर्शको को संबोधित कर रहे हैं। US प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फीफा प्रेसीडेंट स्टेडियम पहुंच चुके हैं।

  • 12:19 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अर्जेंटीना की स्टार्टिंग XI में 3 बदलाव

    अर्जेंटीना के मैनेजर स्कालोनी ने इंग्लैंड पर जीत के बाद अपनी अर्जेंटीना की स्टार्टिंग XI में तीन बदलाव किए हैं। गुइलियानो शिमोन, लिएंड्रो पारेडेस और नाहुएल मोलिना की जगह रोड्रिगो डी पॉल, निकोलस गोंजालेज और गोंजालो मोंटिएल को टीम में शामिल किया गया है। फ्रांस पर अपनी शानदार जीत के बाद स्पेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  • 12:12 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहली बार हो रहा अनोखा फाइनल

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यह यूरोप और साउथ अमेरिका के मौजूदा चैंपियन के बीच पहला वर्ल्ड कप फाइनल है।

  • 12:06 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मेसी के सामने खिताब बचाने की चुनौती

    लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम 64 साल में लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश कर रही है। स्पेन अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले उसने 16 साल पहले साउथ अफ्रीका में पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी।

  • 11:59 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का कुछ देर में आगाज

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में वो घड़ी आ चुकी है, जिसका करोड़ों फैंस को लंबे समय से इंतजार था। फाइनल का आगाज होने में अब सिर्फ 30 मिनट का समय बचा है। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के सामने स्पेन की चुनौती है, जिसमें सभी की निगाहें स्टार मेसी पर रहने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल