जुलाई के इस सप्ताह में (20 से 26 जुलाई 2026) राशिचक्र की कुछ राशियों को प्रेम जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है और साथ ही वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल परिणाम कुछ लोगों को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।
मेष राशि
लव लाइफ में तनाव का सामना इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। बातचीत करते समय स्पष्ट रहें नहीं तो गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
वृषभ राशि
अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव इस सप्ताह मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रह सकता है।
मिथुन राशि
किसी को पसंद करते हैं तो दिल की बात इस हफ्ते जुबां पर आ सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और सरप्राइज भी पार्टनर से मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कोई खास इस सप्ताह मिल सकता है। वहीं जो लोग पहले से संबंध में हैं उनके जीवन में रोमांस बढ़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह लग्न और राशि वालों आपके वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि के कुछ जातक लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या वालों को पार्टनर का पर्याप्त समय इस सप्ताह मिल सकता है। कुछ लोगों को पार्टनर से सरप्राइज मिने की भी संभावना है।
तुला राशि
तुला वालों के प्रेम संबंधों में निखार देखने को मिलेगा। लंबे समय से पार्टनर से नहीं मिले हैं तो इस सप्ताह मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों को पार्टनर का पूरा सहयोग आ इस सप्ताह मिल सकता है। लवमेट से कोई सरप्राइज इस राशि के जातकों को मिल सकता है।
धनु राशि
किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप आपकी लव लाइफ में दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। समस्या को सुलझाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात करें।
मकर राशि
आपके रिश्तों में मधुरता देखने को मिल सकती है। पार्टनर आपके चेहरे पर हंसी लाने के लिए कोई सरप्राइज दे सकता है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर आएगी। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातें करते आप नजर आ सकते हैं।
मीन राशि
इस सप्ताह वाणी पर नियंत्रण रखें आपकी कोई बात पार्टनर को चुभ सकती है। आपको संयमित रहने की जरूरत है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शनि 27 जुलाई के बाद दे सकते हैं बेहद शुभ परिणाम, अगर वक्री होकर कुंडली में बैठ हैं इन 6 राशियों में