मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर तीसरी बार दूल्हा बनने की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ ही महीने पहले करिश्मा और संजय का तलाक हुआ है लेकिन अब खबर है कि संजय अगले महीने न्यूयॉर्क में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर सकते हैं। इस शादी संजय के परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे।
आपको बता दें, संजय ने करिश्मा से पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक लेने के 10 दिन बाद संजय ने करिश्मा से अपनी शादी की घोषणा कर दी थी, लेकिन करिश्मा से भी संजय की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। अब संजय तीसरी बार शादी रचाने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रिया सचदेव भी तलाकशुदा हैं वो जाने माने हॉटेलियर विक्रम चटवाल की पूर्व पत्नी हैं। दोनों के डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही थी, दोनों अक्सर पार्टी में साथ में दिखते थें। अब दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है। संजय और प्रिया के घरवाले शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।
दूसरी तरफ करिश्मा अपने मायके में रह रही हैं, खबर है कि करिश्मा जाने माने बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं। खबर ये भी है कि शादीशुदा संदीप करिश्मा के लिए अपनी पत्नी को तलाक देने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: