1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. ट्रोल्स से घिरीं 'मर्दों से नफरत' करने वाली साक्षी झा, बचाव में उतरे समय रैना, बोले- 'साबित कर दो पुरुष भी अच्छे होते हैं'

ट्रोल्स से घिरीं 'मर्दों से नफरत' करने वाली साक्षी झा, बचाव में उतरे समय रैना, बोले- 'साबित कर दो पुरुष भी अच्छे होते हैं'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 19, 2026 05:13 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 05:13 pm IST

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में साक्षी झा नाम की एक कंटेस्टेंट ने खुद को 'मर्दों से नफरत' करने वाली बताते हुए कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई। इस पूरे बवाल के बाद अब समय रैना ने साक्षी का बचाव करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Samay Raina- India TV Hindi
समय रैना ने साक्षी झा का किया बचाव। Image Source : INSTAGRAM/@SAKSHIJHA_89

समय रैना एक बार फिर अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले ही शो की शुरुआत हुई और शो फिर चर्चा में है। इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया एपिसोड में साक्षी झा नाम की बिहार की एक टीचर पहुंची थीं, जिन्होंने खुद को मर्दों से नफरत करने वाली बताते हुए पुरुषों पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कीं। साक्षी ने कहा कि उनका सपना है कि वह शादी के बाद अपने पति को बेल्ट से मारें। इसके अलावा साक्षी ने शो में ये भी कहा कि उसे सभी मर्दों से नफरत होती है, यहां तक कि वह अपने पिता, दादा और भाई से भी नफरत करती है। इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद साक्षी ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई। कई लोगों ने साक्षी को 'टॉक्सिक' का टैग दे दिया। अब इस पूरे विवाद के बीच समय रैना ने एक वीडियो शेयर करते हुए साक्षी का बचाव किया है।

साक्षी झा के बचाव में उतरे समय रैना

समय रैना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साक्षी झा का बचाव करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया, जिसमें वह साक्षी को डिफेंड करते नजर आ रहे हैं। समय ने कंटेस्टेंट का बचाव करते हुए इसे स्टेज प्रेशर बताया। समय का ये वीडियो साक्षी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'लव यू समय रैना' लिखते हुए पोस्ट की है। तो चलिए जानते हैं अपने वीडियो में समय रैना ने क्या कहा।

क्या बोले समय रैना?

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कहते हैं- 'तो दोस्तों, लेटेंट का थर्ड एपिसोड आ चुका है और मैं आ गया हूं अलीबाग। क्योंकि मैं बाहर ही निकल जाता हूं यार एपिसोड डालने के बाद। कब क्या हो जाए। मैं सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के रिएक्शन देख रहा हूं और साक्षी झा मेन हेटर के बहुत मीम बन रहे हैं। तो मैं बस यही कहना चाहता हूं कि दयालु बनें और नरमी बरतें। क्योंकि ये लेटेंट है। यहां लोग आते हैं और कुछ भी बोलकर चले जाते हैं। स्टेज पर आना आसान नहीं होता। मुझे बुरा लग रहा है कि कहीं आप लोग ज्यादा कुछ बुरा न बोल दें। जब तक ये मीम हैं, आप फन कर रहे हैं तब तक तो ठीक है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वहां पर भी एक इंसान है।'

Samay Raina
Image Source : INSTAGRAM/@MAISAMAYHOONसमय रैना का पोस्ट

साक्षी झा के चलते एपिसोड को मिला फायदा- समय रैना

समय रैना आगे कहते हैं- 'मुझे लगता है कि हमारे लिए ये बेस्ट मौका है कि हम उसे प्यार दें और दिखा सकें कि मर्द भी कमाल के इंसान होते हैं। मुझे लगता है कि अगर साक्षी झा इस एपिसोड में नहीं आती तो इसे इतना सॉलिड रिस्पॉन्स नहीं मिलता, जितना मिला है। आपको ये मानना पड़ेगा कि ये एपिसोड उसकी वजह से इतना हिट हुआ है। इंडियाज गॉट लेटेंट देखने के लिए आपका शुक्रिया। साक्षी झा, आपको मर्दों की तरफ से ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।'

ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिस का सिपाही बना समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'का विजेता, कपिल दिनकर की आवाज ने जीता दिल, जीते 1 लाख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन