1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने बेटे विहान पर लुटाया प्यार, बर्थडे सेलिब्रेशन के क्यूट मोमेंट वायरल, तीसरी तस्वीर ने जीता दिल

कैटरीना कैफ ने बेटे विहान पर लुटाया प्यार, बर्थडे सेलिब्रेशन के क्यूट मोमेंट वायरल, तीसरी तस्वीर ने जीता दिल

 Published : Jul 19, 2026 01:58 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 01:58 pm IST

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपने पति विक्की कौशल के साथ अपने 43वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने बेटे विहान पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है।

Katrina Kaif- India TV Hindi
कैटरीना कैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/@KATRINAKAIF

कैटरीना कैफ ने अपने परिवार की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपने 43वें जन्मदिन के खास सेलिब्रेशन की दिल छू लेने वाली झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर कैटरीना का यह पोस्ट खास वजह से चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह अपने बेटे विहान और पति विक्की संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही हैं। इन 5 तस्वीरों में तीसरी फोटो ने सभी का ध्यान खींचा, जबिक दो फोटो में कैटरीना अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिखाई दीं। हालांकि, उन्होंने विहान कौशल का चेहरा नहीं दिखाया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके लिए यह जन्मदिन क्यों खास था।

बेटे संग कैटरीना ने मनाया पहला जन्मदिन

विक्की कौशल ने 16 जुलाई को अपनी पत्नी के लिए क्यूट बर्थडे पोस्ट किया था, जिसके 2 दिन बाद कैट ने भी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। कैटरीना ने अपने 43वें जन्मदिन के जन्न की तस्वीरें शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन फोटोज में उनके पति विक्की कौशल भी नजर आए, जिससे फैंस को जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक देखने को मिली। रविवार, 19 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने बताया कि उनका यब बर्थडे क्यों खास था। एक्ट्रेस ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा:

'तुम मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हो, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं। सबसे अच्छा जन्मदिन।'

कैटरीना कैफ ने बेटे-पति संग मनाया जन्मदिन

फोटो में कैटरीना शानदार ऑरेंज मैक्सी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लंबे बाल खुले रखे थे और एक कैंडिड शॉट के लिए हंसती दिखाई दीं। एक और तस्वीर में उन्हें विक्की के साथ खुशमिजाज पल बिताते हुए देखा गया और इस तीसरी फोटो ने पोस्ट में चार चांद लगा दिए, जहां एक्टर पत्नी की तरफ देख रहे थे और वहीं डेनिम आउटफिट पहने कैटरीना मुस्कुराते दिखाई दी। आखिरी फोटो ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें छोटा विहान बहुत प्यारे अंदाज में कैटरीना की नाक पकड़े हुए दिखा।

कैटरीना और विक्की की प्रोफेशनल लाइफ

काम की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। वहीं विक्की कौशल आखिरी बार पीरियड ड्रामा 'छावा' में दिखे थे, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों में से एक रही। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे और साथ ही अमर कौशिक की 'महावतार' भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

ये भी पढ़ें - 'जान का जन्मदिन', विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को खास अंदाज में किया विश, दिखाई इनसाइड रोमांटिक फोटो, कैप्शन ने लूटी महफिल

किसके जैसा दिखता है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान, दादा शाम कौशल ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन