1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए लेडी गागा ने कैसे 'पिंक' के लिए की तापसी की मदद

जानिए लेडी गागा ने कैसे 'पिंक' के लिए की तापसी की मदद

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पिंक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे लोगों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है।

tap- India TV Hindi
tap

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पिंक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे लोगों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में तापसी की भूमिका बेहद दमदार नजर आ रही है। फिल्म में अपनी भावनात्मक भूमिका निभाने के लिए तापसी ने अंतर्राष्ट्रीय गायिका लेडी गागा के गानों से प्रेरणा ली। 'पिंक' फिल्म में तापसी ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जो अपने और अपने दोस्तों को न्याय दिलाने के लिए लड़ती है। इसलिए शूटिंग में यह जरूरी था कि वह इस दर्द को महसूस करे। इसके लिए उन्होंने एकेडमी अवार्ड 2016 के दौरान गागा के प्रदर्शित गाने से प्रेरणा ली।

इसे भी पढ़े:-

गागा ने अपने ऑस्कर नोमिनेटेड गाने 'टील इट हैपेंस टू यू' गाने पर प्रदर्शन किया, जो यूएस में होने वाले कैंपस रेप पर आधारित है। गायिका ने यौन उत्पीड़ितों के उपस्थिती में इस गाने पर प्रदर्शन किया। इससे तापसी के भावनाओं को मजबूती मिली और अक्सर वह फिल्म सेट पर जाने के पहले इस गाने को देखती थीं।

इसके बारे में बात करते हुए तापसी ने एक बयान में कहा, "'पिंक' के भावनात्मक दृश्यों की शूटिंग के पहले इस गाने को देखने पर मुझे काफी मदद मिलती थी।"

'पिंक' की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आपराधिक मामले में फंस जाती हैं। इसमें अमताभ बच्चन वकील की भूमिका में हैं। वहीं इसके निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी और निर्माता शूजित सरकार हैं।

Latest Bollywood News