मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में वह वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। अपनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बिग बी ने कहा उनकी कामना है कि इस देश को बलात्कार जैसे अपराधों से मुक्ति मिले। स्वतंत्रता दिवस के लिए उनकी कामना के बारे में पूछे जाने पर बच्चन ने संवाददाताओं से कहा, मैं चाहता हूं कि भारत बलात्कार जैसे अपराधों से मुक्त हो।
इसे भी पढ़े:-
इस फिल्म में भले ही अमिताभ एक वकील की भूमिक में दिखे हैं। उनका कहना है कि वह उम्मीद करते हैं कि उन्हें जिंदगी में कभी असली अदालत का सामना नहीं करना पड़े। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां (भारत में) कभी अदालत कक्ष में नहीं गया। मैं आशा करता हूं कि मुझे कभी अदालत न जाना पड़ा। बोफोर्स मामले के आरोपों के दौरान मैं अपना बचाव करने के लिए लंदन में अदालत कक्ष में गया। केवल वही वक्त था जब मैंने अदालत देखी।“
मेगास्टार का कहना है कि वह ‘पिंक’ के फिल्मकारों के शोध पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने लेखक और निर्देशक के शोध से गुजरा। सेट पर हमारे मार्गदर्शन के लिए एक वकील था, जिसने बोलने के तौर तरीके और अन्य बातें बताई। हमने बिल्कुल स्वभाविक तरीके से अदालत का दृश्य पैदा करने का प्रयास किया और यह फिल्म के मिजाज को बढ़ाता है।“