1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई जूनियरथॉन को तमन्ना ने कहा प्रेरणादायक

मुंबई जूनियरथॉन को तमन्ना ने कहा प्रेरणादायक

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में तमन्ना ने आगामी मुंबई जूनियरथॉन 2016 में वंचित बच्चों की भागीदारी का समर्थन करते हुए...

tamannah- India TV Hindi
tamannah

मुंबई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में तमन्ना ने आगामी मुंबई जूनियरथॉन 2016 में वंचित बच्चों की भागीदारी का समर्थन करते हुए इसे प्रेरणादायक करार दिया। तमन्ना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत प्यारा है। मुंबई जूनियरथॉन में शामिल होने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं और सभी इसे करें। मैं इसे काम मानती हूं। बच्चे अब भी इस तरह के मैराथन में भाग रहे हैं। मुझे लगता है कि यह प्रेरणादायक है।"

इसे भी पढ़े:-

मुंबई जूनियरथॉन 4 दिसंबर को आयोजित होगा। यह भावना मेहता और अमित एस मेहता के मार्गदर्शन में पार्टी शार्टी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित है। इस साल मुंबई जूनियरथॉन में शारीरिक रूप से विकलांग बच्चे भी भाग ले रहे हैं।

तमन्ना की इस आगामी फिल्म में उनके अलावा सोनू सूद और प्रभूदेवा भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह त्रिभाषी फिल्म है। इसे तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषा में बनाया गया है। फिल्म में तमन्ना दोहरी भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की डांस कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और एमी जैकसन मेहमान भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News