1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनय से भी ज्यादा मुश्किल लगता है सोनू सूद को ये काम

अभिनय से भी ज्यादा मुश्किल लगता है सोनू सूद को ये काम

 Published : Sep 29, 2016 07:00 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 07:00 pm IST

सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोनू न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि वह इसे निर्माता भी हैं। सोनू का मानना है कि...

Sonu sood- India TV Hindi
Sonu sood

नई दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोनू न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि वह इसे निर्माता भी हैं। सोनू का मानना है कि फिल्म-निर्माण, अभिनय से अधिक मुश्किल काम है। सोनू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "फिल्म प्रोडक्शन निश्चित रूप से मुश्किल काम है। आप 500 लोगों के लिए जवाबदेह हैं और आपको हर बात की खबर रखनी होती है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "जब मैं इंजीनियरिंग कर रहा था, तो मैं सोचता था कि मुझे अभिनेता बनना चाहिए और अभिनेता के अलावा, मैं निर्माता भी बनना चाहता था। इसलिए खुद के बारे में जानना और कुछ नया करने की कोशिश करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। मुझे खुशी है कि मुझे निर्माता का अनुभव मिला।"

विजय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनू के साथ तमन्ना भाटिया और प्रभूदेवा भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह त्रिभाषी फिल्म हैं, जिसे तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषा में बनाया गया है। फिल्म में बॉलीवुड फिल्मकार और कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेत्री एमी जैक्सन मेहमान भूमिका में दिखाई देंगी।

कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हो रही हैं। 'तूतक तूतक तूतिया' 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन