देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वायरस की दूसरी लहर ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। इस संक्रमण ने बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी चपेट में लिया है। सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन, अब अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी कोविड निगेटिव होने की जानकारी दी है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि है कि वो कोरोना निगेटिव हो गए हैं। पोस्ट में अल्लू अर्जुन ने लिखा- "15 दिन के क्वारंटीन के बाद मैं निगेटिव पाया गया हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे जल्द ठीक होने की कामना की। मुझे उम्मीद है कि इस लॉकडाउन से हम कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगा पाएंगे। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद।"
बता दें कि अल्लू अर्जुन पिछले दिनों सुर्खियों में थे। दरअसल, उनकी सुपरहिट फिल्म 'डीजे' के ब्लॉकबस्टर गाने 'सीटीमार' को सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में कॉपी किया है। जब 'राधे' का ट्रेलर रिलीज हुआ तब से सलामन पर गाना कॉपी करने के आरोप लगने लगे। हाल ही में सलमान के 'सीटीमार' गाने को भी रिलीज किया गया। इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही लोग सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि अल्लू अर्जुन का 'सीटीमार' गाना, सलमान के गाने से कहीं ज्यादा बेहतर था। बहरहाल, सलमान ने अल्लू अर्जुन और उनके ओरिजनल 'सीटीमार' गाने की तारीफ भी की है।
पढ़ें एंटरटेनमेंट से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Bollywood News