टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाग़ी 3' का पहला पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं। टाइगर एक हाथ में एक गन दिखाई दे रही है और वो फाइटर टैंक के सामने फेस करके खड़े हैं और पोस्टर में उनकी बैक दिख रही है। पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा है- एक बार फिर उसका मजबूत विलेन, उसकी बड़ी लड़ाई, इस बार एक देश के खिलाफ, रोनी लौट आया। 'बाग़ी 3' का ट्रेलर 6 फरवरी, गुरुवार को रिलीज होगा।
‘बागी 3’ में आपको एक बार फिर टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में टाइगर के एक्शन और दमदार लुक के अलावा उनका डांस भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी 'बाग़ी' का तीसरा पार्ट है। 'बाग़ी' और 'बाग़ी 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस बार भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
बता दें, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, विजय वर्मा, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ आपको अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Latest Bollywood News