1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की बहन अर्पिता की बेटे आहिल और बेटी आयत के साथ फोटो हुई वायरल

सलमान खान की बहन अर्पिता की बेटे आहिल और बेटी आयत के साथ फोटो हुई वायरल

 Published : Feb 02, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 07:41 pm IST

अर्पिता खान ने भाई सलमान खान के जन्मदिन पर बेटी आयत को जन्म दिया था। 

arpita khan sharma daughter ayat- India TV Hindi
बेटे आहिल और बेटी आयत के साथ अर्पिता खान शर्मा

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने पिछले साल 27 दिसंबर को बेटी आयत को जन्म दिया था। उन्होंने सलमान के जन्मदिन पर बेटी को जन्म देकर भाईजान को सबसे बड़ा तोहफा दिया था। सोशल मीडिया पर आयत की कई फोटोज सामने आई थीं, लेकिन अब वो एक महीने छह दिन की हो गई हैं। अर्पिता ने हाल ही में बेटे आहिल और नन्हीं परी के साथ पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के पति अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर अर्पिता की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने दोनों बच्चों को गोद में उठाया है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने फैसला किया था कि सलमान खान के बर्थडे पर ही बच्चे का जन्म होगा। इसीलिए, पहले सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इसके बाद अर्पिता हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए एडमिट हुई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन