डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस साल और अगले साल गांधी जयंती की डेट अपनी फिल्मों के लिए लॉक कर ली है। इस साल 2 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन स्टारर डांस फिल्म रिलीज़ होगी तो वहीं अगले साल 2 अक्टूबर को सिल्वेस्टर स्टेलॉन की रेम्बो का हिंदी रीमेक आएगा, जिसमें भी टाइगर लीड रोल में हैं। दो साल पहले Cannes Film Festival में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट के कारण इस फिल्म को टाल दिया गया था।
'अंजाना अंजानी', 'बचना ए हसीनो' और 'सलाम नमस्ते' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले सिद्धार्थ ने कंफर्म किया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। उन्होंने मुंबई मिरर से कहा- ''टाइगर और ऋतिक (रोशन) के साथ फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मैं सितंबर से रेम्बो की तैयारी शुरू करूंगा। टाइगर नवंबर-दिसंबर से फिल्म की तैयारी शुरू करेंगे और शूटिंग न्यू ईयर पर शुरू होगी। शूटिंग भारत और विदेश दोनों जगहों पर होगी। फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।''
स्क्रिप्ट के बारे में उन्होंने कहा- ''रेम्बो को अपने एक्शन के कारण जाना जाता है। ऐसी कहानी ऑडियंस को बतानी ज़रूरी है। एक्शन के साथ फिल्म में इमोशन भी होगा।''
सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि फिल्म की लीडिंग लेडी का चुनाव एक महीने में हो जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि सिद्धार्थ की अंतिम फिल्म 'बैंग बैंग' 2 अक्टूबर 2014 को रिलीज़ हुई थी और उनकी टाइगर-ऋतिक स्टारर फिल्म भी इस साल 2 अक्टूबर को ही रिलीज़ होगी। लगता है 2 अक्टूबर सिद्धार्थ का लकी डेट है।
टाइगर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म पुनीत मल्होत्रा की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' है, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं। वह 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे।
Also Read:
Cannes में टीवी एक्ट्रेस हिना खान की एंट्री बर्दाश्त नहीं कर पाया ये शख्स, कमेंट करते ही पड़ी इंडस्ट्री की झाड़
अमिताभ बच्चन ने शेयर की करीना कपूर खान के बचपन की फोटो, बेबो रोती हुई आ रही हैं नजर
माहिरा खान ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल
Latest Bollywood News