1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माहिरा खान ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

माहिरा खान ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 Published : May 17, 2019 11:03 am IST,  Updated : May 17, 2019 12:08 pm IST

माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर लाल रंग का सूट पहने अपनी फोटो शेयर की थी। उनकी यह फोटो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Mahira khan- India TV Hindi
Mahira khan Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान(Shah Rukh khan) की हीरोइन बनकर बॉलीवुड में कदम रखने वाली माहिरा खान(Mahira khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 

माहिरा खान ने लाल रंग का सूट पहने सिर पर दुपट्टा और माथा पट्टी लगा रखा है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लाल और मेरा पुराना रिश्ता है। इस फोटो में 12-13 साल की होंगी। अपनी अम्मा का माथा पट्टी पहना हुआ है और मेरा फेवरेट लाल दुपट्टा भी।

इन दिनों माहिरा खान सुर्खियों में भी बनी हुई हैं। एंटरप्रेन्योर से उनकी सगाई की अफवाह फैली हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने तुर्की में सगाई भी कर ली है। मगर दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें माहिरा खान की पहले शादी हो चुकी है। उनकी 2007 में अली अस्करी से शादी हुई थी। जिसके बाद 2015 में माहिरा ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। उनका एक बेटा अजलान भी है।

Also Read:

Birthday Special: पंकज उधास के जन्मदिन पर जरुर सुनें उनके दिल छू लेने वाले गाने

तनुश्री दत्ता ने किया खुलासा- नहीं मिली है नाना पाटेकर को क्लीन चिट, टीम फैला रही है अफवाह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन